जब प्यार के पंक्षियों का प्यार नया-नया होता है तब वे दिन-रात एक दूसरे में लगे रहते हैं और उनका मन एक-दूसरे के बगैर कहीं नहीं लगता। सारी बंदिशों को तोड़ वे एक-दूसरे से बातें करते, मिलते-जुलते और हर रोज अपने प्यार को नए मुकाम तक पहुंचाते हैं। हाल में ऐसी ही प्यार में पड़ी एक बुलबुल का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि वह अपने बॉयफ्रेंड द्वारा दिए गए मोबाइल को ऐसी जगह छिपाती है कि खोजने वाला कभी किसी भी स्थिति में उस फोन का पता नहीं लगा पाएगा।
लड़की ने इस जगह छुपाया मोबाइल
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की अपने बॉयफ्रेंड के फोन का इस्तेमाल करने के बाद उसे अपने बालों में छिपाकर एक जुड़ा बना लेती है। जिससे फोन पूरी तरह से ढंक जाता है और किसी को उस फोन की कोई खोज-खबर भी नहीं लग सकती। अगर घरवालों को लड़की पर शक भी हो जाए तो भी कोई यह सोच तक नहीं सकता कि लड़की ने उस फोन को अपने बालों में छिपाया है।
वीडियो पर कमेंट कर लोग ले रहे हैं मजे
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर गुरुदेव शर्मा नाम के यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @sharmagurdev से शेयर किया है। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं, तमाम लोगों ने इस वीडियो पर खूब मजेदार कमेंट भी किए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- दीदी को तो CID भी नहीं पकड़ पाएगी। दूसरे ने लिखा- वाह दीदी वाह! आपने तो कमाल ही कर दिया। तीसरे ने लिखा- ये नुस्खा इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें: