1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हनीमून पर शख्स ने बीवी को दिया ऐसा गिफ्ट कि खुशी से उछल पड़ी, न्यूली वेड कपल का Video हुआ वायरल

हनीमून पर शख्स ने बीवी को दिया ऐसा गिफ्ट कि खुशी से उछल पड़ी, न्यूली वेड कपल का Video हुआ वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 01, 2025 06:33 pm IST,  Updated : Jun 01, 2025 06:35 pm IST

हनीमून के वीडियो हमेशा से ही सोशल मीडिया पर हिट रहे हैं। इन वीडियो में प्यार, खुशी और नए रिश्ते की मिठास देखने को मिलती है। अंजली और चंदन का यह वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। जहां मनाली की ठंडी वादियों में प्यार की गर्माहट, होटल के सजे हुए कमरे की रौनक, और चंदन का सरप्राइज गिफ्ट। यह सब मिलकर एक परफेक्ट हनीमून मोमेंट बन गया।

लाल ड्रेस में बैठी अंजली- India TV Hindi
लाल ड्रेस में बैठी अंजली Image Source : SOCIAL MEDIA

हनीमून का नाम सुनते ही हर कपल के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ जाती है। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक ऐसा ही हनीमून वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें न्यूली वेड कपल अंजली और चंदन ने अपने प्यार भरे पल को कैमरे में कैद किया। वीडियो देखने के बाद लोग या तो पति चंदन की तारीफ कर रहे हैं, या फिर अपने पार्टनर से ऐसी ही सरप्राइज की उम्मीद कर रहे हैं। 

हनीमून पर मनाली पहुंचा कपल

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @anjali.sahu3 नाम की यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। जिस पर अब तक मिलियन्स व्यूज और हजारों लाइक्स आ चुके हैं। वीडियो में जो कपल दिख रहा है उनका नाम अंजली और चंदन है। जो हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं और वे अपने हनीमून के लिए मनाली पहुंचे हैं। वहां उन्होंने एक शानदार होटल में कमरा बुक किया हुआ है। जहां होटल स्टाफ ने पहले ही उनके स्वागत में कमरे को फूलों से सजा दिया था। बिस्तर पर सफेद चादर बिछी थी, जिस पर लाल और पीले फूलों की पंखुड़ियों से "लव" और "वेलकम" लिखा हुआ था। कमरे में घुसते ही अंजली की आंखें चमक उठीं, और चंदन तो बस अपनी नई-नवेली दुल्हन को देख मुस्कुराता रह गया।

पति ने पत्नी को दिया गिफ्ट

असली प्यार का खेल तो तब शुरू हुआ, जब दोनों ने एक वीडियो रिकॉर्ड करने का फैसला किया। जिसमें अंजली सुर्ख लाल ड्रेस में बिस्तर पर बैठी हुई नजर आ रही हैं, मानो कोई बॉलीवुड हीरोइन अपने हीरो का इंतज़ार कर रही हो। और फिर कमरे में एंट्री होती है चंदन की। चंदन अपने हाथ में एक सरप्राइज गिफ्ट लिए अंजली के पास पहुंचता है और उसके हाथ में एक गिफ्ट रख देता है। अंजली ने जैसे ही गिफ्ट देखा, उसकी खुशी का ठिकाना न रहा। वह स्पीचलेस हो गई और फिर बड़े प्यार से चंदन को "थैंक्यू" बोला। वीडियो में देखा जा सकता है कि चंदन ने अपनी पत्नी को गिफ्ट में एक iPhone दिया था। जिसे देख लेकिन अंजली की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अंजली ने तुरंत iPhone को अनबॉक्स किया और चंदन की तरफ प्यार से देखते हुए उसे शुक्रिया कहा।

लोगों ने महिला को बताया लकी

वीडियो के वायरल होते ही इस पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी आने लगी। जहां एक यूज़र ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "तुम बहुत लकी हो, अंजली! ऐसा पति सबको मिले।" वहीं, दूसरे यूजर ने मज़ाकिया अंदाज में लिखा, "150 रुपिया देगा।" कुछ लोग तो इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने लिखा, "काश मेरा बेटर हाफ भी मुझे ऐसा सरप्राइज देता।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

ऐसी पड़ोसन हो तो फिर पड़ोसियों की मौज ही मौज है! छत पर लटके-झटके दिखाते हुए रील बना रही लड़की का Video हुआ वायरल

Motorcycle बनाने वाली कंपनियों में छाया डर का माहौल, बंदे ने साइकिल में मोटर फिट कर बना दी बाइक, Video हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।