1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पकड़ा गया पापा की परी का बाबूलाल, फोन पर चल रही प्राइवेट बातें मां ने सुनी, फिर जो हुआ...

पकड़ा गया पापा की परी का बाबूलाल, फोन पर चल रही प्राइवेट बातें मां ने सुनी, फिर जो हुआ...

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Apr 18, 2025 11:13 am IST,  Updated : Apr 18, 2025 11:47 am IST

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होते रहता है। इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड से बात करते हुए पकड़ी गई। लड़की की मां ने उसे रंगे हाथों बॉयफ्रेंड से बात करते हुए पकड़ा था। जिसके बाद जो हुआ वह आप इस वीडियो में खुद देख लें।

मां ने बेटी को बॉयफ्रेंड से बात करते पकड़ लिया- India TV Hindi
मां ने बेटी को बॉयफ्रेंड से बात करते पकड़ लिया Image Source : SOCIAL MEDIA

13 से लेकर 19 साल तक की कच्ची उम्र जब हर एक लड़का और लड़की इस दुनिया की नई-नई चीजों को जानने और उसका अनुभव करने को उत्सुक रहते हैं। इनमें से ही एक है एक-दूसरे के प्रति आकर्षण का पैदा होना। जो उन्हें एक अलग दुनिया में ले जाता है। एक-दूसरे से घंटों-घंटों फोन पर लगे रहना। मिलने के लिए बेकरार होना, ये सारे अनुभव नए-नए प्यार करने वालों की खुशी दोगुनी कर देती है। लेकिन इन सब के चक्कर में ये नाबालिग लड़के और लड़कियां अपना रास्ता भटक जाते हैं और गलत संगत में पड़ जाते हैं। दुनिया की चकाचौंध इन्हें इतना आकर्षित करती है कि ये अपना लक्ष्य भूलकर इनमें ही खो जाते हैं।

बॉयफ्रेंड से बात करते पकड़ी गई लड़की

ऐसे में हर एक माता-पिता अपने बच्चों पर कड़ी नजर रखता है ताकि उनका बच्चा कहीं गलत संगत में पड़कर कोई गलत काम ना कर बैठे। इसी चिंता से ग्रसित एक मां ने अपनी बेटी पर नजर रखना शुरू किया और उसने अपनी बेटी को उसके बॉयफ्रेंड से बात करते हुए पकड़ लिया। जिसके बाद मां ने अपनी बेटी को कड़ा सबक सिखाया। मां-बेटी का यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @adultsutra नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।  

मां ने सिखाया कड़ा सबक

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने कमरे में फोन पर किसी से बात करते हुए पकड़ी जाती है। लड़की की मां ने उसे रंगे हाथों बॉयफ्रेंड से बात करते हुए पकड़ा था। जिसके बाद लड़की की मां ने उसे अपना फोन स्पीकर पर डालने को बोला ताकि वह सुन सके कि आखिर उसकी लड़की किससे और कैसी बातें करती है। लड़की ने जैसे ही फोन को स्पीकर पर डाला, वैसे ही दूसरी तरफ से एक लड़के की आवाज आती है और वह लड़की से पूछता है कि खाना खा ली? जिस पर लड़की की मां ने उसे डांटते हुए बोलती है कि आओ आकर इसे खाना खिला दो। इतना सुनते ही फोन पर सन्नाटा छा जाता है। लड़के को पता चल जाता है कि उसकी गर्लफ्रेंड को उसकी मां ने उससे बात करते हुए पकड़ लिया है। इतना सब होने के बाद लड़की की मां अपना आपा खो देती है और उसे मारने लगती है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

मछली के साथ तैरना और उनकी बातें सुनना, ये है दुनिया का सबसे अजीबोगरीब शौक

मछली जो हवा में उड़ सकती है, 30 KM प्रति घंटे की रफ्तार से भरती हैं उड़ान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।