1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Video: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, लड़की के पिता ने पहले जमकर पीटा फिर करा दी शादी

Video: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, लड़की के पिता ने पहले जमकर पीटा फिर करा दी शादी

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Mar 23, 2025 11:28 pm IST,  Updated : Mar 23, 2025 11:28 pm IST

प्रेमी युवक आधी रात को शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था। लड़की के पिता ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की शादी करा दी।

Marriage- India TV Hindi
प्रेमी-प्रेमिका की शादी कराते परिजन Image Source : INDIA TV

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की लड़की के पिता ने जमकर पिटाई की। इसके बाद प्रेमी जोड़े की शादी भी करा दी। मामला जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर का है। युवक का नाम मयंक है और प्रेमिका का नाम फैंसी बताया जा रहा है। घटना शुक्रवार रात की है। प्रेमी अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड फैंसी से मिलने उसके घर गया था। घर के पीछे दोनों चुपके से मिलकर बात कर रहे थे। दोनों की बातचीत होने लगी। इसी बीच प्रेमिका के पिता सचिंद्र सिंह ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। 

प्रेमी और प्रेमिका के पकड़ने जाने पर हंगामा होने लगा। परिजन भी जुट गए। हंगामा होता देख ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने प्रेमी की जमकर पिटाई की। उसे लात-घूसे से जमकर पीटा। पिटाई से प्रेमी चिल्लाने लगा। इधर हंगामा होता देख कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के पहुंचने से पहले बनी बात

हंगामे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्षों में समझौता हो गया। प्रेमिका के परिजन और ग्रामीणों ने आपस में समझौता कर लेने की बात कहकर पुलिस को वापस भेज दिया। परिजनों दोनों की शादी कराने का फैसला किया। ग्रामीणों ने मिलकर हिन्दू रीति रिवाज से दोनों की शादी करा दी। बताया जा रहा है कि फैंसी की यह दूसरी शादी है। उसका पहला पति मंदबुद्धि था। पहली शादी 2022 में महुआ गांव के रहने वाले एक युवक से हुई थी। शादी के बाद महिला को पता चला कि लड़के की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। यह जानने के बाद शादी के महज 6 महीने बाद ही महिला अपने मायके लौट आई और उसे छोड़ दिया था। अब तक उससे तलाक भी नहीं हुआ है। 

दोनों की शादी कराने के बाद परिजनों ने फैंसी को मयंक के साथ उसके घर विदा कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक साल पहले फैंसी की मुलाकात मयंक से हुई थी। दोनों बाजार में एक दूसरे से मिले थे। मयंक मरीचा गांव का रहने वाला है। मयंक अक्सर फैंसी के गांव आता था, लेकिन इस बार पकड़ा गया। लड़की के घर से मयंक के गांव की दूरी 10 किलोमीटर है। 

पुलिस का बयान

ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि बरियारपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव मे लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। घर वालों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद काफी हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने पुलिस को हंगामा की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने बताया कि दोनों शादी करना चाहते हैं। मयंक लड़की के घर मिलने पहुंचा था। लड़की पक्ष ने लड़के को बंधक बना लिया था। पुलिस जब तक पहुंची तब तक दोनों पक्ष आपस में समझौता कर लिए थे। ग्रामीणों ने पुलिस को वापस कर दिया। दोनों की सहमति से लड़का लड़की को शादी करा दी गई। किसी पक्ष ने थाने में आवेदन नहीं दिया है।

(मुजफ्फरपुर से संजीव कुमार की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।