1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कामवाली बोलकर लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को ले आया घर, सबके सामने कर दी ऐसी हरकत कि परिजन करने लगे सवाल-जवाब

कामवाली बोलकर लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को ले आया घर, सबके सामने कर दी ऐसी हरकत कि परिजन करने लगे सवाल-जवाब

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 18, 2025 12:49 pm IST,  Updated : Apr 18, 2025 12:49 pm IST

अपने रिश्तों को परिवार से छुपाने के चक्कर में कई बार लोग मुश्किल में पड़ जाते हैं, कुछ ऐसा ही हुआ एक लड़के के साथ। जिसने अपने घर अपनी गर्लफ्रेंड को ले आने का ऐसा तरीका खोज निकाला कि किसी को इस बारे में कानों-कान भनक तक नहीं लगती लेकिन लड़के की एक हरकत ने उसका सारा भंडाफोड़ कर दिया।

कामवाली बताकर गर्लफ्रेंड को घर ले आया था लड़का- India TV Hindi
कामवाली बताकर गर्लफ्रेंड को घर ले आया था लड़का Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो खूब देखने को मिलते हैं। जिन्हें सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया जाता है। इन वीडियो का सच्चाई से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं होता। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जो है तो फुल स्क्रिप्टेड लेकिन लॉफ्टर डोज के लिए इससे अच्छा वीडियो आपने शायद ही देखा होगा। वीडियो ने लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को "कामवाली" बताकर घर ले आया, लेकिन उसकी एक हरकत ने पूरे परिवार को सवाल-जवाब करने पर मजबूर कर दिया।

कामवाली बताकर गर्लफ्रेंड को घर ले आया लड़का

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का अपने साथ एक लड़की को लेकर घर में दाखिल होता है। घरवालों के सामने वह यह दिखाने की कोशिश करता है कि वह किसी कामवाली बाई को घर के सारे काम-काज करने के लिए ले आया है। घरवालों को उसकी बातों पर यकीन हो जाए इसलिए वह उस लड़की से बोलता है कि एक-दो बर्तन धोकर दिखा दो कि तुम्हें कितने अच्छे से घर का काम करने आता है। फिर क्या था लड़की घर के बर्तन धोना शुरू कर देती है। अब तक तो सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन अचानक लड़का उस लड़की के साथ ऐसी हरकत कर देता है कि, जो परिवार वालों को शक के घेरे में ला देता है।

लड़की के साथ घरवालों के सामने ही लड़का रचाने लगा रासलीला

वीडियो में दिख रहा है कि लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जिसे कामवाली बाई बताकर घर ले आया था, उससे वह कुछ ज्यादा ही चिपक रहा था। इतना भी ठीक था लेकिन जब लड़का उस लड़की की गाल पर किस करता है तो उसकी मां उसे ऐसा करते हुए देख लेती है और वह लड़के से पूछती है कि तू किसे घर लेकर आया है। इस पर लड़का जवाब देता है कि ये कामवाली बाई है। जिस पर उसकी मां बोलती है कि ये कामवाली बाई तो नहीं लग रही है। इसके बाद वह लड़का खुद का बचाव करने की बहुत कोशिश करता है लेकिन वह घर वालों के सवालों से बच नहीं पाता।

'लड़की घर ले आना का शानदार तरीका'

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @unonx.edit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि लड़के की इस हरकत पर उसकी मां और बहन दोनों का गुस्सा उनके चेहरे से साफ तौर पर झलक रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद तमाम लोगों ने इस पर तरह-तरह की अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। जहां कुछ यूजर्स ने इस घटना को गर्लफ्रेंड को घर लाने का सही आइडिया बताया तो वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि लड़के ने सोचा था कि मम्मी को नहीं समझ आएगा, लेकिन मम्मी तो CID अफसर निकलीं। कई अन्य लोगों ने इस वीडियो पर कहा कि परिवार वालों के सामने इस तरह की हरकतें करोगे तो पकड़े ही जाओगे। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

पकड़ा गया पापा की परी का बाबूलाल, फोन पर चल रही प्राइवेट बातें मां ने सुनी, फिर जो हुआ...

कितनी भोली हैं ये भाभियां! एस्केलेटर पर चढ़ने-उतरने की कला देख आप भी हो जाएंगे लोट-पोट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।