शादी-ब्याह के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो में कभी कोई मस्ती करते दिखता है तो कभी दूल्हा-दुल्हन अपना स्वैग दिखाते दिख जाते हैं। कई बार दूल्हे और दुल्हन के मजेदार पल भी वायरल हो जाते हैं। जिन्हें देख लोग हंसने पर मजबूर हो जाते हैं। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक दूल्हा और दुल्हन के बीच ऐसा लम्हा देखने को मिला, जिसे देखते ही लोग यह कहने लगे कि दूल्हा शादी से पहले ही अपना घर उजाड़ लेगा। लोग इस वीडियो को देखने के बाद तरह-तरह के मजेदार कमेंट भी करने लगे।
Related Stories
दूल्हे के सामने नखरे दिखा रही थी दुल्हन
वीडियो में देखा जा सकता है कि वरमाला के दौरान एक दूल्हा स्टेज पर अपने दोस्तों के साथ और दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ नजर आ रही है। वरमाला से ठीक पहले एक-दूसरे को मिठाई खिलाने की रस्म अदा की जा रही है। ऐसे में दूल्हा प्लेट में रखे रसगुल्ले को अपने हाथों से उठाता है और दुल्हन के मुंह की ओर बढ़ाने लगता है। दूल्हे को मिठाई खिलाता देख दुल्हन भाव खाने लगती है। जब दूल्हा दुल्हन को भाव खाते देखता है, तब वह अपना हाथ दुल्हन की सखियों की तरफ बढ़ा देता है और उन्हें रसगुल्ला खाने के लिए बोलता है। जिस पर दुल्हन की सहेलियां मना करती है लेकिन दूल्हा उन्हें रसगुल्ला खिलाने की जिद्द करने लगता है। ऐसे में दुल्हन गुस्से में दूल्हे का हाथ पकड़ती है और उसे वहीं स्टेज पर डांटने और फटकारने लगती है।
वीडियो पर लोगों ने खूब लगाए ठहाके
दूल्हा-दुल्हन का यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @sarcasm.flix नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर दूल्हे के इस हरकत पर खूब चटकारे भी लिए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- बहन तुम भाव खा लो वह रसगुल्ला किसी और को खिला देगा। दूसरे ने लिखा- साली भी तो आधी घर वाली होती है। तीसरे ने लिखा- अब दुल्हन रसगुल्ला नहीं खा रही तो दूल्हा बेचारा क्या करे, सालियों को ही पूछ लिया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
मारा श्याम को लगी घनश्याम को! स्टंट करते शख्स का Video आप भी देखें, हैरान हो जाएंगे
ऐसी बारात तो किसी ने सपने में भी नहीं देखी होगी, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान