सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपके टाइमलाइन पर भी तरह-तरह के पोस्ट आते ही होंगे। उन्हीं सभी पोस्ट में से कुछ सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं। जो वीडियो या फोटो वायरल होते हैं, वो उन सभी में सबसे अलग होते हैं जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। इसमें जुगाड़, स्टंट, मजाक, डांस या फिर अतरंगी हरकत, कुछ भी हो सकता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और वो लोगों का ध्यान खींचने लायक है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि कुछ लोग बाइक चलाते हुए जा रहे हैं। उसमें सबसे आगे जो शख्स है वो बाइक पर स्टंट कर रहा है। वो बाइक की सीट पर खड़ा हो गया है और बाइक अपनी रफ्तार में चल रही है। अचानक उसका बैलेंस बिगड़ता है और वो नीचे गिरने लगता है। किसी तरह से वो खुद को संभाल लेता है और गिरने से बच जाता है मगर उसके चक्कर में पीछे बाइक पर आ रहा दूसरा शख्स फंस जाता है। उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो अपने दोस्त के साथ नीचे गिर जाता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ऐसे लोगों की वजह से बेवजह एक्सीडेंट होते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- करे कोई भरे कोई, इसे ही कहा गया है। तीसरे यूजर ने लिखा- यमदूत नया था निशाना चूक गया। चौथे यूजर ने लिखा- मुझे लगा आगे वाला गिरेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- मारा श्याम को लगी घनश्याम को।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ऐसी बारात तो किसी ने सपने में भी नहीं देखी होगी, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान
लड़कियों को ऐसे पति मिलने लगे तो उनका क्या होगा, आप खुद देखिए वायरल Video