1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: चलती बाइक पर खड़े होकर स्टंट कर रहा था लड़का, अचानक बैलेंस बिगड़ा और शांत हो गई चुल

Video: चलती बाइक पर खड़े होकर स्टंट कर रहा था लड़का, अचानक बैलेंस बिगड़ा और शांत हो गई चुल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 29, 2025 02:04 pm IST,  Updated : Apr 29, 2025 02:34 pm IST

सोशल मीडिया पर बाइक से स्टंट करते हुए एक युवक का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक चलती बाइक पर खड़े होकर स्टंट दिखा रहा है।

बाइक पर स्टंट करते हुए युवक- India TV Hindi
बाइक पर स्टंट करते हुए युवक Image Source : SOCIAL MEDIA

स्टंट करने का जानलेवा शौक कितना भारी पड़ता है। वह आप इस वायरल वीडियो में अच्छी तरह से देख सकते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे तमाम वीडियो वायरल होते हैं, जहां स्टंट के चक्कर में लोगों को हादसे का शिकार होते हुए देखा जा सकता है। इतने हादसों के बाद भी कुछ स्टंटबाज हैं कि वे इन घटनाओं से सीख ही नहीं लेना चाहते। हाल में स्टंट के चक्कर में हुए एक और हादसे का वीडियो सामने आया है। जिसमें एक युवक को चलती बाइक पर स्टंट करना काफी महंगा पड़ जाता है।

बैलेंस बिगड़ा और गिरा धड़ाम

वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक सवार युवक चलती बाइक पर खड़े होकर स्टंट करता नजर आ रहा है। स्टंट करते हुए वह बाइक की सीट पर खड़ा हो जाता है। रोड पर अन्य गाड़ियां भी तेज रफ्तार में निकल रही हैं और ऐसे में वह युवक ये खतरनाक स्टंट करते दिख रहा है। कुछ दूर आगे जाने के बाद अचानक युवक के बाइक का बैलेंस बिगड़ता है और वह धड़ाम से बाइक से नचे गिर पड़ता है। बाइक काफी दूर तक घसीटते हुए चली जाती है। युवक के गिरते ही सड़क से गुजर रहे राहगीर दौड़ते हुए उसके पास पहुंचते हैं और उसे वहां से टांगकर ले जाते हैं। गनीमत रही कि इस हादसे में युवक किसी अन्य वाहन के चपेट में नहीं आया। अगर ऐसा होता तो उसकी जान भी जा सकती थी।

गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर हुई ये घटना

इस वायरल वीडियो को लेकर मिल रही जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर घटी। उसका घटना का किसी ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही है। इस वीडियो को हमने सोशल साइट एक्स से @shivam_kush0001 नाम के यूजर के अकाउंट से लिया है। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

Optical Illusion: 60 की भीड़ में 90 और 69 को खोजकर दिखाएं, दिमाग का दही ना हो गया तो फिर कहना

Optical Illusion: अंगूर में छुपी हुई है एक बिल्ली, 30 सेकेंड में खोजने वालों के पास होगी बाज जैसी नजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।