1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दूल्हे के हाथ पर थूककर दुल्हन ने किया जलील, Video सोशल मीडिया पर वायरल

दूल्हे के हाथ पर थूककर दुल्हन ने किया जलील, Video सोशल मीडिया पर वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 16, 2025 01:26 pm IST,  Updated : May 16, 2025 01:26 pm IST

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे कि ऐसा कौन करता है। वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर इंसान अपनी जिंदगी में एक ऐसा जीवनसाथी चाहता है जो उसका साथ देते और उसका सम्मान भी करे। लड़का और लड़की, दोनों के जीवन में सम्मान बहुत जरूरी होता है। अगर एक भी किसी दूसरे का सम्मान नहीं करता तो वो रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सकता है। अब सोचिए कि कोई शादी वाले दिन, यहां तक कि शादी से कुछ समय पहले ही अपने होने वाले जीवनसाथी का अपमान कर दे और वो भी सभी के सामने, तो उसे कैसा लगेगा। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें कुछ ऐसा ही होते हुए नजर आ रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि वरमाला के लिए दुल्हन स्टेज के पास आई हुई है। वो कुछ सीढ़ियां चढ़ गई है और स्टेज पर लाने के लिए दूल्हा वहां खड़ा है। वो उसका हाथ थामने के लिए अपने हाथ को आगे बढ़ाता मगर दुल्हन उसके हाथ में अपना हाथ रखने की जगह वो उसके हाथ पर थूक देती है। दूल्हा उसके बाद भी वहां खड़ा रहता है। इसके बाद क्या हुआ, वो वीडियो में नजर नहीं आया और न ही पोस्ट करने वाले यूजर ने बताया मगर वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rajgarh_mamta1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वैसे एक बात साफ हो गई कि लड़के की ज़िंदगी बच गई, लड़की बहुत बद दिमाग है। जो इतनी पब्लिक के सामने इतना घटिया व्यवहार करती है वो घर की चार दिवारी के अंदर क्या होगी? दूसरे यूजर ने लिखा- अरे यार ऐसे जलील कौन करता है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

7 अजूबों के बाद पेश है दुनिया का आठवां अजूबा, देखकर आपका भी माथा चकरा जाएगा

लड़की ने रोते हुए बनाई ऐसी रील कि लड़के हंसते हुए करने लगे रिप्लाई, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।