आज के समय में सोशल मीडिया बहुत ही कॉमन हो गया है। आपको ऐसे लोग बहुत ही कम मिलेंगे जो सोशल मीडिया पर न होने की बात कहें वरना आजकल तो बच्चे तक सोशल मीडिया पर हैं। हर कोई जो सोशल मीडिया पर है, वो दिन में थोड़ा समय तो वहां स्क्रोलिंग करता ही है। सोशल मीडिया पर हर स्क्रोल के बाद कुछ नया और अलग देखने को मिलता रहता है। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फनी वीडियो नजर आते हैं। आप भी अगर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी तरह-तरह के फन वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडिया वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी फंक्शन का है जहां कुछ लोग डीजे के सामने डांस कर रहे हैं। एक बच्चा कुर्सी पर बैठा हुआ है और वहां एक आंटी खड़ी हैं। आंटी अपने बैठने के लिए बच्चे को कुर्सी से उठा देती हैं और खुद की तरफ कुर्सी को कर लेती हैं। अब उस कुर्सी का एक पैर टूटा हुआ था और बच्चा उसके हिसाब से बैलेंस किए हुए बैठा था मगर आंटी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। कुर्सी कब गिरी उन्होंने यह भी नहीं देखा और पीछे देखे बिना ही आंटी बैठने लगी और इसी कारण वो नीचे गिर गई। वहां पास में बैठी एक लड़की यह देख हंसने लगती है तो कोई दूसरी लड़की आकर उन्हें उठाती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर jeejaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आंटी जी आंटी गेटअप एंड डांस।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 13 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अच्छा हुआ, ऐसी आंटियों के साथ ऐसा ही होना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- अच्छी लग गई बददुआ। तीसरे यूजर ने लिखा- ये मैं इतना क्यों हंस रहा हूं। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
कचौड़ी खाने आए ग्राहक से परेशान हो गया दुकानदार, Video देख नहीं रुकेगी हंसी
कहीं यही तो सफलता की सीढ़ी नहीं? मिस्त्री की बनाई सीढ़ियां आपके भी उड़ा देंगी होश, देखें Video