1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कहीं यही तो सफलता की सीढ़ी नहीं? मिस्त्री की बनाई सीढ़ियां आपके भी उड़ा देंगी होश, देखें Video

कहीं यही तो सफलता की सीढ़ी नहीं? मिस्त्री की बनाई सीढ़ियां आपके भी उड़ा देंगी होश, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 15, 2025 02:03 pm IST,  Updated : May 15, 2025 04:29 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी जरूर आएगी। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता हुआ नजर आ ही जाता है। लोग हर रोज कुछ न कुछ पोस्ट करते हैं और फिर उन्हीं सब में से कुछ वायरल भी हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर जुगाड़, स्टंट, लड़ाई, ड्रामा और अतरंगी हरकत के वीडियो तो भर-भर के वायरल होते हैं। इसके अलावा भी कई वीडियो वायरल होते हैं जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी भी कई सारे वायरल वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक घर के बाहर सीढ़ी बनी हुई है जिसका इस्तेमाल पहली मंजिल पर बने कमरे में जाने के लिए किया जाना है। मगर वो सीढ़ी जिस तरह से बनी है, शायद ही कोई अपनी मंजिल तक पहुंच पाएगा। वो सीढ़ियां न तो सीधी हैं और न ही उल्टी है, वो अजीब तरीके से बनाई गई है और देखकर समझ में ही नहीं आ रहा है कि उसे डिस्क्राइब कैसे किया जा सकता है। अभी इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर cookieeforu नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इमोशनल डैमेज। दूसरे यूजर्स ने लिखा- मेरे सपने में ऐसी ही सीढ़ियां आती हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- बलदेव ने बनाया होगा। कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

औरत के वेष में मर्द है ये! स्कूटी लहराती लड़की का Video वायरल, लोगों को नहीं हुआ यकीन

कैदी अब जेल में ले पाएंगे क्रिकेट का आनंद, उनके लिए शुरू हुआ 'Jail Premier League'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।