सोशल मीडिया की गलियां कभी सुनसान नहीं रहती हैं। वहां हमेशा कुछ न कुछ वायरल होता हुआ दिख ही जाता है। हर दिन लोग न जानें कितने वीडियो को पोस्ट करते हैं और उन सभी वीडियो में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं या फिर उनका ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपके टाइमलाइन पर भी एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो आते होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदे ने पता नहीं कैसे मगर बहुत सारे मच्छरों को पकड़ा हुआ है और उन्हें पकड़कर एक प्लास्टिक के ग्लास के अंदर रखा हुआ है और ग्लास को उल्टा कर दिया है। इसके बाद वो जो भी करता है, उसके कारण वीडियो वायरल हो गया। दरअसल वो मच्छरों को मारने वाले कॉइल को उस ग्लास में लगा देता है और धीरे-धीरे करते हुए सारे मच्छर मरते नजर आते हैं। इसका वीडियो उसने बना लिया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @plot_twistttt नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इन्होंने इतने सारे पकड़े कैसे? दूसरे यूजर ने लिखा- सैटिफैक्शन प्रो मैक्स। एक और यूजर ने लिखा- तुम इन सभी मच्छरों को एक ग्लास में लाए कैसे?
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
कहीं यही पटना पोर्ट तो नहीं! बिहार का जुगाड़ हुआ वायरल तो हर कोई हुआ हैरान, आप भी देखें Video
अंकल तो कुछ ज्यादा ही भारी डिस्काउंट दे रहे हैं, इतने पैसे सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान