सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है और कब आपके सामने कौन सा पोस्ट आ जाएगा, इसका अंदाजा आप नहीं लगा सकते हैं। हर दिन लोग अलग-अलग चीजों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हैं और फिर उन्हीं सब में से कुछ वायरल भी होते हैं। जुगाड़, स्टंट और लड़ाई के वीडियो तो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हैं मगर सबसे ज्यादा हंसी-मजाक वाले वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और वो वीडियो भी आपको हंसने को मजबूर कर देगा। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बहुत सारे लोग किसी ऑडिटोरियम में बैठे हुए हैं। वो सभी किसी प्रोग्राम को या नाटक देख रहे हैं या फिर वो कोई स्पीच सुन रहे होंगे। इसी दौरान एक अंकल अपने लिए खैनी बनाते हुए नजर आते हैं। खैनी को एक हथेली पर रखते हुए अंकल दूसरे हाथ से उसे पीटते है और ताली की आवाज आती है। अब उस आवाज को सुनने के बाद हर कोई ताली बजाने लगता है और इस तरह अंकल सभी को ताली बजाने पर मजबूर कर देते हैं। अब यह फनी वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @madhur_panktiya नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आज मालूम हुआ एक बिहार सौ पर भारी। दूसरे यूजर ने लिखा- ये बराबर होता है खैनी खाने वालों क साथ। तीसरे यूजर ने लिखा- बुरे काम से भी कभी कभी अच्छा हो जाता है। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
पंडित जी आने वाली सुनामी की चेतावनी दे रहे हैं! वायरल हुआ मजेदार Video, आप भी देखें
डोगेश भाई हनुमान जी का भक्त है! कुत्ते का Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, आप भी देखें