1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पंडित जी आने वाली सुनामी की चेतावनी दे रहे हैं! वायरल हुआ मजेदार Video, आप भी देखें

पंडित जी आने वाली सुनामी की चेतावनी दे रहे हैं! वायरल हुआ मजेदार Video, आप भी देखें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 14, 2025 01:55 pm IST,  Updated : May 14, 2025 01:56 pm IST

अभी एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो काफी छोटा है मगर उसे देखने के बाद हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में सोशल मीडिया का यूज बहुत ही कॉमन हो गया है। जितने लोग स्मार्ट फोन चलाते हैं, आपको लगभग वो सभी लोग सोशल मीडिया के किसी ने किसी प्लेटफॉर्म पर मिल ही जाएंगे। ऐसे बहुत कम लोग होंगे जो सोशल मीडिया का यूज करना पसंद नहीं करते हैं वरना आजकल तो बच्चे भी सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे। हर दिन लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते हैं और उन्हीं में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं या फिर लोगों को पसंद आ जाते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो शादी का है। मंडप में दूल्हा और दुल्हन बैठे हुए हैं और उनके साथ उन्हीं में से किसी एक के माता-पिता भी बैठे हुए हैं। पंडित जी के दाएं तरफ दूल्हा और दुल्हन बैठे हुए हैं और सामने बुजुर्ग दंपत्ति है। इसी दौरान पंडित जी पूछते हैं कि तारे कब दिखते हैं। उस दंपत्ति में से आदमी बोलता है कि रात को दिखते हैं। इसके तुरंत बाद पंडित जी बोलते हैं कि शादी के बाद दिन में भी दिखते हैं और इसके बाद सभी हंसने लगते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर twinkle_pasricha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इतना सच भी नहीं बोलना था पंडित जी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 35 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पंडित जी आने वाली सुनामी की चेतावनी दे रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- पंडित जी अपना अनुभव बता रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- सिर्फ लड़कों को ही दिखाई देते हैं दिन में। कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

डोगेश भाई हनुमान जी का भक्त है! कुत्ते का Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, आप भी देखें

दुल्हन के दोस्त ने किया ऐसा मजाक कि Video हो गया वायरल, आप भी हो जाएंगे हंसने को मजबूर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।