1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बारिश हर किसी के लिए प्यारा नहीं होता, वायरल Video देख आपको भी लगेगा बुरा

बारिश हर किसी के लिए प्यारा नहीं होता, वायरल Video देख आपको भी लगेगा बुरा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 14, 2025 11:35 am IST,  Updated : May 14, 2025 11:35 am IST

कई सारे लोग ऐसे होते हैं जिन्हें बारिश का मौसम बहुत प्यारा लगता है लेकिन हर किसी के लिए बारिश प्यारा और यादगार नहीं होता है। कुछ लोगों को बारिश परेशानी भी देती है। ऐसा ही एक वीडियो देखने को मिला।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आमतौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग हंसी-मजाक और जुगाड़ के सबसे ज्यादा वीडियो पोस्ट करते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों का अच्छा-खासा मनोरंजन हो जाता है। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म पर लड़ाई के भी कई वीडियो नजर आते हैं मगर कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर दिख जाते हैं जिन्हें देखने के बाद सामने वाले के लिए बुरा लगता है। आप अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे तमाम वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और वो कुछ ऐसा ही है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि बारिश हो रही है। बारिश के कारण सड़क के एक तरफ से ज्यादा पानी बह रहा है और इसमें परेशानी वहां सड़क के किनारे तरबूज बेचने वाले को हो रही है। दरअसल पानी के बहाव में तरबूज बहते हुए नजर आ रहे हैं जिन्हें वो भीगते हुए ही एक तरफ करने की कोशिश कर रहा है। अब यह वीडियो कब का है, नया है या पुराना है, इन सभी चीजों की जानकारी नहीं दी गई है मगर अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो पर लिखा है, 'बारिश सभी के लिए रोमांटिक नहीं होता।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 72 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अरे ये हार्टब्रेकिंग है। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे लगा कि बस मैं ही ऐसा सोचता हूं। तीसरे यूजर ने लिखा- भगवान इनके लिए भी थोड़े दयालु रहो। वहीं सारे यूजर्स ने अलग-अलग इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

फैमिली रेस्टोरेंट में छिड़ गया क्लेश, Video हुआ वायरल तो लोग बोले- 'काफी पारिवारिक माहौल है'

अरे दीदी के साथ तो हो गया कांड, अब कभी नहीं बनाएगी ऐसे रील, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।