1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. केक और कैंडल के साथ दादी ने मनाया अपने कुत्ते का बर्थडे, वायरल हुआ यह प्यारा Video

केक और कैंडल के साथ दादी ने मनाया अपने कुत्ते का बर्थडे, वायरल हुआ यह प्यारा Video

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : May 13, 2025 11:31 pm IST,  Updated : May 13, 2025 11:31 pm IST

दादी और कुत्ते का यह वीडियो प्यार, खुशी, और इंसान-जानवर के अनोखे रिश्ते की एक खूबसूरत मिसाल पेश कर रहा है। वीडियो में एक दादी अपने डॉगी का बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आ रही हैं। वीडियो देख लोगों ने इसे अब तक का "सबसे प्यारा बर्थडे सेलिब्रेशन" बताया।

कुत्ते का बर्थडे मनातीं दादी- India TV Hindi
कुत्ते का बर्थडे मनातीं दादी Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाला एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक दादी अपने प्यारे डॉगी का बर्थडे बड़ी प्यार से मना रही हैं। दादी ने डॉगी के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए केक मंगाया और कैंडल जलाया है। दादी और कुत्ते का यह प्यारा वीडियो देख हर किसी का दिन बन गया। लोग इसे अब तक का सबसे प्यारा बर्थडे सेलिब्रेशन बता रहे हैं।

दादी ने मनाया अपने कुत्ते का जन्मदिन

वायरल हे रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दादी और उनका गोल्डन रिट्रीवर कुत्ता एक टेबल के पास बैठे दिखाई दे रहे हैं। टेबल पर एक छोटा सा केक रखा है, जिसके ऊपर जलती हुई कैंडल दिख रही है। दादी बड़े प्यार से अपने कुत्ते को देख रही हैं और अपने प्यारे डॉगी के लिए बर्थडे सॉन्ग गा रही हैं। इधर, कुत्ता भी पूरे जोश के साथ अपनी जीभ बाहर निकाले, खुशी-खुशी दादी की ओर देख रहा है। ऐसा लग रहा जैसे कुत्ता दादी के इस ट्रीट के लिए उन्हें थैंक्यू बोल रहा है। यह नजारा रात के समय का प्रतीत हो रहा है। कैंडल की रोशनी इस पल को और भी खास बना रही है। दादी कुत्ते को देखते हुए उसके सिर पर हाथ फेरती हैं, ऐसा लग रहा जैसे वे उसे जन्मदिन की बधाई दे रही हों। कुत्ते की मासूमियत और दादी का अपनापन इस वीडियो को बेहद भावुक और प्यारा बना रहा है।  

लोगों के दिल को छू गया यह वीडियो

यह प्यारा वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही इसे देखने और शेयर करने वालों की बाढ़ आ गई। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं, तमाम लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "यह सबसे प्यारा बर्थडे सेलिब्रेशन है जो मैंने आज देखा।" दूसरे ने लिखा- "दादी और उनके कुत्ते का प्यार देखकर दिल खुश हो गया।" तीसरे ने लिखा- "गोल्डन रिट्रीवर तो वैसे भी प्यारा होता है, लेकिन दादी के साथ उसकी जोड़ी ने तो कमाल कर दिया। हैप्पी बर्थडे, प्यारे दोस्त!" कई यूजर्स ने इस वीडियो को अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर किया, और कुछ ने अपने पालतू जानवरों के साथ ऐसी ही यादें साझा कीं। एक यूजर ने लिखा, "मेरे कुत्ते का बर्थडे भी जल्दी आने वाला है, मैं भी ऐसा ही सेलिब्रेशन करूंगी। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान से लड़ने के लिए उबाल मार रहा गुरु जी का खून, सरकार को चिट्ठी लिख मांगी बॉर्डर पर जाने की इजाजत

रात को बतियाने के लिए बाबू ने दिया था फोन, इस्तेमाल के बाद लड़की छिपाती थी ऐसी जगह कि पता लगाना हो जाए मुश्किल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।