जैसे जंगल का राज शेर होता है, वैसे ही पानी का राज मगरमच्छ माना जाता है। जो अपनी ताकत और रणनीति से बड़े-बड़े जानवरों को भी अपना शिकार बना लेता है। पानी में अगर कोई मगरमच्छ का शिकार बन गया तो उसे मुक्ति सिर्फ मौत के बाद ही मिल सकती है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक मगरमच्छ को गली के कुत्ते ने पटखनी दे दी।
मगरमच्छ से अकेले लड़ गया गली का कुत्ता
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गली का कुत्ता तालाब किनारे खड़ा है। इधर एक विशाल मगरमच्छ एक शख्स के कब्जे से छूट जाता है और वह बड़ी तेजी में कुत्ते की ओर बढ़ता है। ऐसे में कुत्ता डरने के बजाय मगरमच्छ पर भौंकता है और उसका सामना करते हुए तुरंत उसकी गर्दन दबोच लेता है। कुत्ता मगरमच्छ को इस कदर दबोचता है कि मगरमच्छ कुछ कर नहीं पाता। आमतौर पर मगरमच्छ अपने शिकार को पलभर में अपने जबड़े तले कचर डालता है लेकिन इस वीडियो में की फुर्ती और हिम्मत देख लोग दंग रह गए। इतने में पीछे से वह शख्स दौड़ा चला आता है और दोबारा उस मगरमच्छ को अपने कब्जे में ले लेता है।
लोगों ने कुत्ते की बहादुरी और जज्बे की तारीफ की
इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Predatorvids नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक करीब 60 लाख लोगों ने देखा और 7 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। इस वायरल वीडियो ने लोगों को ना सिर्फ हैरत में डाला बल्कि कुत्ते की बहादुरी और जज्बे की तारीफ करने पर भी मजबूर कर दिया। कई लोग इस वीडियो पर कमेंट करते हुए बोले- एक अकेले कुत्ते ने तो इस मगरमच्छ को दिन में तारे दिखा दिए। एक यूजर ने तो वीडियो पर कमेंट करते हुए उस कुत्ते को सुपरहीरो बताया। दूसरे ने लिखा- अब यह मगरमच्छ अपनी पूरी जिंदगी कुत्तों से डरा करेगा।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें: