1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरे दीदी के साथ तो हो गया कांड, अब कभी नहीं बनाएगी ऐसे रील, देखें Video

अरे दीदी के साथ तो हो गया कांड, अब कभी नहीं बनाएगी ऐसे रील, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 14, 2025 10:35 am IST,  Updated : May 14, 2025 10:35 am IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद शायद ही कोई अपनी हंसी को पाएगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब सोशल मीडिया की गलियां सुनसान रहती हों। हर दिन लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते हैं जो आपके टाइमलाइन पर भी आते ही होंगे। लोग लड़ाई, जुगाड़ और हंसी मजाक के अलावा कई तरह के वीडियो और उनके अलावा मजेदार फोटो भी पोस्ट करते रहते हैं। किसी वीडियो में दिखता है कि लोग रील के लिए अपनी जान को खतरे में डालते हैं तो कभी अतरंगी हरकत करने वाले वायरल होते हैं। कभी दुकान पर लिखी अनोखी बात की फोटो वायरल होती है तो कभी कोई और तस्वीर वायरल होती है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सोशल मीडिया पर देखते रहते होंगे कि लोग तरह-तरह के रील्स बनाकर पोस्ट करते हैं। इसी तरह एक लड़की रील बना रही थी मगर उसके साथ ही कांड हो गया। वीडियो में नजर आता है कि एक के एक करके दो कुर्सियों को खड़ा किया गया है। लड़की एक कुर्सी पर खड़ी है और उसके पीठ वाले हिस्से को पैर से नीचे करते हुए दूसरी कुर्सी पर जाती है। ऐसा ही वो दूसरी कुर्सी के साथ भी करने वाली थी और उसके बाद नीचे उतरने वाली थी मगर वहीं कांड हो गया और लड़की नीचे गिर गई। इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @MashaSk26 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कहां से आते हैं ऐसे लोग। दूसरे यूजर ने लिखा- अरे ये तो गिर गई। तीसरे यूजर ने लिखा- किसी दिन एक्शन ले डूबेगा। चौथे यूजर ने लिखा- रील के चक्कर में रियल लाइफ बर्बाद।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

VIDEO: संगीत समारोह में सांड ने जमकर मचाया उत्पात, लोगों को उठा-उठाकर पटका

केक और कैंडल के साथ दादी ने मनाया अपने कुत्ते का बर्थडे, वायरल हुआ यह प्यारा Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।