1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जन्नत जाने की तैयारी कर रहे चचा का Video हुआ वायरल, पाकिस्तान की सड़कों पर मचाया तूफान

जन्नत जाने की तैयारी कर रहे चचा का Video हुआ वायरल, पाकिस्तान की सड़कों पर मचाया तूफान

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 13, 2025 09:15 pm IST,  Updated : May 13, 2025 09:15 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो न सिर्फ हंसी का डोज दे रहा है, बल्कि पाकिस्तान की उस फितरत को भी दिखाता है, जहाँ हालात चाहे जैसे हों, बवालीपन कभी कम नहीं होता।

चचा के स्टंटबाजी का वीडियो हुआ वायरल- India TV Hindi
चचा के स्टंटबाजी का वीडियो हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

कई लोगों में बुढ़ापे का असर कभी नहीं दिखता। भले ही शरीर से वे बूढ़े हो जाएं लेकिन उनका चंचल और मतवाला मन है जो कभी नहीं मानता। ऐसे ही एक बुजुर्ग का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि चचा सड़क पर खूब बवाल मचाए हुए हैं। वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि ये चचा पाकिस्तान के हैं। जहां महंगाई सातवें आसमान पर है, आटा सोने-चांदी से भी महंगा हो चुका है और पूरे देश के हालात अल्लाह के भरोसे है। फिर भी ये पाकिस्तानी अपनी फितरत से कभी बाज नहीं आते। या तो वे जिहाद करने में लगे रहेंगे या फिर सड़कों पर उत्पात मचाते नजर आएंगे। 

सड़क पर तेज रफ्तार बाइक से खूब मचाया गदर

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक चाचा बाइक पर स्टंट करते हुए उसे बिजली की रफ्तार से दौड़ा रहे हैं। वीडियो में चचा की तफरी देखकर लोग हैरान हैं और कह रहे हैं कि, “चाचा, जरा ब्रेक मारो! नहीं तो अल्लाह को प्यारे हो जाओगे।” वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अधेड़ उम्र के चचा अपनी बाइक पर जगब की स्टंटबाजी दिखा रहे हैं। वीडियो में उन्हें बाइक को फर्राटे से भगाते हुए और करतब दिखाते हुए देखा जा सकता है। आप देख सकते हैं कि चचा बिना हैंडल पकड़े बाइक पर कभी लेटते हैं तो कभी उस पर घोड़े की तरह बैठ जाते हैं। कई बार तो वे हवा में हाथ लहराते भी नजर आते हैं। इतना ही नहीं चचा की बाइक की स्पीड ऐसी है कि बाइक का स्पीडोमीटर भी शरमा जाए। उनका चेहरा भी ऐसा मानो जैसे कह रहा हो, “देखो, असली स्टंटबाज़ी क्या होती है!”

यूजर्स ने कहा, “चाचा, जन्नत की टिकट कट रही है!”

वीडियो में चचा के बाइक की स्पीड और खतरनाक स्टंट देख लोगों की की साँसें थम गईं, क्योंकि चाचा की रफ्तार और स्टाइल दोनों खतरनाक थे। आसपास के लोग चचा के इस खतरनाक वाले करतब का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट कर चचा का खूब मजाक भी उड़ाया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- “चाचा, ब्रेक लगाओ वरना हवाई जहाज बन जाओगे।” दूसरे ने लिखा- “ये तो Fast & Furious का देसी वर्जन है।” तीसरे ने कहा- “चाचा जन्नत की सैर की तैयारी में हैं!” इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @JEEJAJI नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान से लड़ने के लिए उबाल मार रहा गुरु जी का खून, सरकार को चिट्ठी लिख मांगी बॉर्डर पर जाने की इजाजत

रात को बतियाने के लिए बाबू ने दिया था फोन, इस्तेमाल के बाद लड़की छिपाती थी ऐसी जगह कि पता लगाना हो जाए मुश्किल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।