1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. तेज नजर वाले ही इस तस्वीर में खोज पाएंगे तीन अंतर, 99% लोग पूरा नहीं कर पाएं ये चैलेंज

तेज नजर वाले ही इस तस्वीर में खोज पाएंगे तीन अंतर, 99% लोग पूरा नहीं कर पाएं ये चैलेंज

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 13, 2025 07:49 pm IST,  Updated : May 13, 2025 07:49 pm IST

"स्पॉट द डिफरेंस" गेम्स में अंतर इतने सूक्ष्म होते हैं कि हर कई उन्हें नहीं पकड़ सकता। वायरल हो रही यह तस्वीर भी कुछ ऐसी ही है। जिसमें तीन अंतर छुपे हुए हैं। इस अंतर को पकड़ने में 99% लोग फेल हो गए। एक बार आप ट्राई कर के देखिए।

इस तस्वीर में तीन अंतर खोजें- India TV Hindi
इस तस्वीर में तीन अंतर खोजें Image Source : SOCIAL MEDIA

अगर आप भी मानते हैं कि आपकी नजरें बाज जैसी तेज हैं तो समझिए ये गेम आपके लिए ही है। आज हम आपके लिए एक टफ चैलेंज लेकर आए हैं। जिसे "स्पॉट द डिफरेंस" चैलेंज कहा जाता है। इस चैलेंज में आपको ऊपर दिए गए दो तस्वीरों में तीन अंतर खोजकर दिखाने हैं। यह तस्वीर एक प्यारे से कुत्ते की है, जो फूलों के बीच बैठा हुआ है। लेकिन ये अंतर इतने छोटे हैं कि 99% लोग इस चैलेंज को पूरा नहीं कर पाएं। आइए देखते हैं, क्या आपकी नजरें उन तीन अंतरों को खोज पाती हैं या नहीं। तो, क्या आप तैयार हैं अपनी पैनी नजरों को परखने के लिए। अगर हां तो चलिए, शुरू करते हैं।

इस तस्वीर में तीन अंतर खोजें
Image Source : SOCIAL MEDIAइस तस्वीर में तीन अंतर खोजें

30 सेकेंड 3 अंतर खोजें

ऊपर दी गई तस्वीर में एक प्यारा सा भूरा कुत्ता हरे मैदान में बैठा है, उसके सामने कुछ पीले फूल हैं और आसमान नीला है जिसमें बादल तैर हुए दिख रहे हैं। पहली नजर में दोनों तस्वीरें देखने में एक जैसी ही लग रही है। लेकिन इनमें तीन छोटे-छोटे अंतर छुपे हुए हैं, जिन्हें आपको खोजकर निकालना है। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आपको 30 सेकेंड का समय दिया गया है। तो चलिए आपका समय शुरू होता है... अब!

  • जल्दी करिए आपके पास ज्यादा समय नहीं बचा है...
  • 15 सेकेंड शेष रह गए हैं...
  • अब सिर्फ 10 सेकेंड ही शेष हैं...
  • अब मात्र 5 सेकेंड, 5, 4, 3, 2, 1 ...
  • Time's Up!

ये रहे वो तीन अंतर

चलिए अब आपका समय समाप्त हो गया। जिन लोगों ने वह तीन अंतर खोज लिए वे बधाई के पात्र हैं। उनकी नजरें वाकई तेज हैं। लेकिन अगर आप हार मान चुके हैं, तो कोई बात नहीं। आइए हम आपको वो तीन अंतर बता देते हैं।

दिख रहे तस्वीर में वो तीन अंतर

कुत्ते की पूंछ: बाईं तस्वीर में कुत्ते की पूंछ पर बना डिजाइन कुछ अलग है, जबकि दाईं वाली तस्वीर में पूंछ पर अलग ही डिजाइन बनी हुई है। 

फूलों की पंखुड़ियां: बाईं तस्वीर में सबसे नीचे वाले फूल को देखिए, उसमें पंखुड़ियों की संख्या 6 है लेकिन दाईं वाली तस्वीर में सबसे नीचे वाले फूल में पंखुड़ियां सिर्फ 5 ही हैं। 

कुत्ते का पैर: बाईं तस्वीर में कुत्ते का पैर बाहर की तरफ दिख रहा है, जबकि दाईं तस्वीर में उसका पैर सामने वाली टांगों से छुपा हुआ है।

ये रहे वो तीन अंतर
Image Source : SOCIAL MEDIAये रहे वो तीन अंतर

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

मौत के कुंए में बॉयफ्रेंड की बाइक पर चिपक कर बैठी लड़की, फिर लड़के ने कराई रोमांचक सैर

दरवाजे के बाहर खड़ा था मगरमच्छ, हलक में आ गई मालकिन की जान, फिर कुत्ते ने जो किया वह देख दिल हो जाएगा खुश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।