1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सम्पूर्ण मर्द जात की तरफ से मैं माफी मांगता हूं! अंकल का Video हुआ वायरल तो लोगों ने कही ये बात

सम्पूर्ण मर्द जात की तरफ से मैं माफी मांगता हूं! अंकल का Video हुआ वायरल तो लोगों ने कही ये बात

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 14, 2025 05:35 pm IST,  Updated : May 14, 2025 06:00 pm IST

अभी मेट्रो के अंदर डांस करते हुए अपनी रील बनाने वाले एक अंकल वायरल हो रहे हैं। उनके वीडियो को देखने के बाद लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल भी किया है।

Screen Grab- India TV Hindi
मेट्रो में डांस करते हुए अंकल हुए वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

मेट्रो लोगों के सफर को आसान बनाने के लिए है मगर कुछ लोगों ने उसे अपने रील बनाने का अड्डा समझ लिया है। मेट्रो में सफर करते समय कई लोग वहां डांस करते हुए या फिर कोई नौटंकी करते हुए वीडियो बनाते ही है। इस बात का गवाह सोशल मीडिया है क्योंकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे न जानें कितने वीडियो अब तक वायरल हो चुके हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी ऐसे न जानें कितने ही वीडियो देखे होंगे। अधिकतर वीडियो में लोग डांस करते हुए नजर आते हैं और साथ में ट्रैवल करने वाले उनकी हरकत से परेशान होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि मेट्रो में कई सारे लोग सफर कर रहे हैं। एक अंकल जिन्होंने अच्छे कपड़े पहने हुए हैं और आंखों पर काला चश्मा लगाया हुआ है, वो मेट्रो में डांस करते हुए अपनी रील बनाने लगते हैं। वो बॉलीवुड गाना 'तुमसे मिलने का इरादा है' पर डांस करते हुए नजर आते हैं। वीडियो में यह भी दिखता है कि कोच में बैठी लड़कियां उनका वीडियो बना रही हैं। एक अपने मुंह पर हाथ रखकर अपनी हंसी को छिपा रही है तो वहीं एक लड़की तो अपना चेहरा ही दूसरे तरफ कर लेती है ताकि वो वीडियो में न आ सके।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर sanju.jai.18 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 78 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद कई सारे लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई मुझे शर्म क्यों आ रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- कल से मेट्रो में एक डंडा लेकर चलूंगा। तीसरे यूजर ने लिखा- शर्म तो आती होगी बाद में देखकर। चौथे यूजर ने लिखा- मौत इससे ज्यादा बेहतर है। वहीं एक यूजर ने लिखा- सम्पूर्ण मर्द जात की तरफ से मैं माफी मांगता हूं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दीदी तो सुबह-सुबह पंछी बनकर उड़ गई! वायरल Video देख आपको भी आएगी हंसी, लोगों ने लिए मजे

अंकल जी ने तो सब को ताली बजाने को मजबूर कर दिया, कैसे किया वो आप Video में देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।