1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बर्तन धोते-धोते सुन्न पड़ जाते हैं हाथ, तो सर्दियों में जरूर करें इन ट्रिक्स का इस्तेमाल, आसान हो जाएगा काम

बर्तन धोते-धोते सुन्न पड़ जाते हैं हाथ, तो सर्दियों में जरूर करें इन ट्रिक्स का इस्तेमाल, आसान हो जाएगा काम

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 26, 2025 05:32 pm IST,  Updated : Dec 26, 2025 05:32 pm IST

Tricks to wash dishes: क्या आपको भी सर्दियों में ठंडे पानी से बर्तन धोने का काम बहुत ज्यादा मुश्किल लगता है? अगर हां, तो कुछ ट्रिक्स आपके इस काम को बहुत ज्यादा आसान बना सकती हैं।

सर्दियों में बर्तन कैसे धोएं?- India TV Hindi
सर्दियों में बर्तन कैसे धोएं? Image Source : FREEPIK

सर्दियों के मौसम में बर्तन धोने का काम काफी ज्यादा चैलेंजिंग लगता है। ठंड में ज्यादा देर तक पानी में हाथ रहने से हाथ सुन्न पड़ने लगते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स के बारे में बताएंगे, जिसे फॉलो करने के बाद आप सर्दियों में बर्तन धोने के काम को आसानी से कर पाएंगे। इस बार सर्दियों के मौसम में आपको भी इनमें से किसी भी एक ट्रिक को ट्राई करके देखना चाहिए, आप खुद-ब-खुद पॉजिटिव रिजल्ट देखकर इम्प्रेस हो जाएंगे।

पहन सकते हैं ग्लव्स- मार्केट में आसानी से रबर वाले ग्लव्स मिल जाते हैं। अगर आप चाहें, तो ऑनलाइन भी रबर वाले ग्लव्स को ऑर्डर कर सकते हैं। सर्दियों में बर्तन धोने के लिए आप इनका इस्तेमाल कर सकते हैं। जब आप अपने हाथों में रबर वाले ग्लव्स पहन लेंगे, तो आपके हाथों में पानी नहीं लगेगा और आप फटाफट बर्तन धो पाएंगे। अगर आप ग्लव्स नहीं खरीदना चाहते, तो कोई बात नहीं, आप अगले तरीके को भी ट्राई करके देख सकते हैं।

गर्म पानी का इस्तेमाल- एक छोटे टब में थोड़ा सा गर्म पानी निकाल लीजिए। इसके बाद सभी बर्तनों को इस पानी में भिगोकर रख दीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 5 मिनट तक बर्तनों को पानी में भिगोकर रखिए। अब आपको बर्तन धोने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी क्योंकि बर्तन काफी हद तक साफ हो चुके होंगे। आइए जानते हैं कि इसके बाद आपको क्या करना होगा...

फटाफट धुल जाएंगे बर्तन- इसके बाद आप बर्तनों में फटाफट डिश वॉशिंग सोप या फिर लिक्विड लगाइए और आसानी से बर्तन धो लीजिए। इस बार आप बर्तनों को साफ करने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, पहले गर्म पानी में बर्तनों को डालने की वजह से बर्तन काफी हद तक साफ हो चुके होंगे यानी आपको बर्तन धोने के लिए ज्यादा पानी की जरूरत नहीं पड़ेगी इसलिए आप गुनगुना पानी यूज कर सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल