1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. INDW vs SLW 3rd T20I: भारतीय टीम ने 8 विकेट से दर्ज की जीत, शैफाली वर्मा ने खेली धुआंधार 79 रनों की पारी

INDW vs SLW 3rd T20I: भारतीय टीम ने 8 विकेट से दर्ज की जीत, शैफाली वर्मा ने खेली धुआंधार 79 रनों की पारी

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Dec 26, 2025 06:18 pm IST,  Updated : Dec 26, 2025 09:38 pm IST

INDW vs SLW: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले गए गए टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की।

शैफाली वर्मा- India TV Hindi
शैफाली वर्मा Image Source : PTI

INDW vs SLW 3rd T20I: भारत और श्रीलंका की महिला टीम के बीच में 5 टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला गया। इस मैच में भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। श्रीलंका महिला टीम इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 112 रनों का स्कोर ही बनाने में कामयाब हो सकी। भारतीय महिला टीम की तरफ से गेंदबाजी में रेणुका ठाकुर और दीप्ति शर्मा का कमाल देखने को मिला, जिसमें रेणुका ने जहां 4 विकेट हासिल किए तो वहीं दीप्ति तीन विकेट लेने में कामयाब रहीं। वहीं टीम इंडिया ने इस टारगेट को सिर्फ 13.2 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया जिसमें शैफाली वर्मा के बल्ले से शानदार 79 रनों की पारी देखने को मिली। वहीं टीम इंडिया ने इसी के सीरीज में भी 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

तीसरे टी20 मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारतीय महिला टीम - स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी।

श्रीलंका महिला टीम - चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, इमेशा दुलानी, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मालशा शेहानी, इनोका राणावीरा, मल्की मदारा, निमशा मदुशानी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल