डैंड्रफ से मिलेगा छुटकारा, बस लगा लीजिए मेथी-नीम का पेस्ट
डैंड्रफ से मिलेगा छुटकारा, बस लगा लीजिए मेथी-नीम का पेस्ट
How to get rid of dandruff: क्या आप भी डैंड्रफ की समस्या से नेचुरली छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो मेथी और नीम को अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बना लीजिए।
Published : Dec 25, 2025 09:03 pm IST, Updated : Dec 25, 2025 09:07 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आपको एक स्पून मेथी दाना, मुट्ठी भर नीम की पत्तियां और थोड़े से पानी की जरूरत पड़ेगी। हेयर पैक बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक कप पानी में मेथी दानों को भिगोकर रख देना है। अगली सुबह आप मेथी दानों को पीसकर एक पेस्ट तैयार कर सकते हैं।
2/5Image Source : Naturecord/YT
एक कटोरी में मेथी का पेस्ट निकाल लीजिए। इसके बाद आपको नीम की पत्तियों को भी अच्छी तरह से पीस लेना है। अब इन दोनों चीजों को थोड़े से पानी के साथ मिक्स कर लीजिए। आप औषधीय गुणों से भरपूर इस पेस्ट को हेयर पैक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
3/5Image Source : FREEPIK
आपको इस हेयर पैक को अपनी स्कैल्प पर और अपने बालों पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए थोड़ी देर तक इस केमिकल फ्री हेयर पैक को लगाए रखें। अब आप किसी भी माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर सकते हैं।
4/5Image Source : FREEPIK
डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए मेथी और नीम से बने इस नेचुरल हेयर पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस हेयर पैक की मदद से रूसी और खुजली से भी छुटकारा मिल सकता है। बालों को मजबूत, घना और चमकदार बनाने के लिए और हेयर फॉल को कंट्रोल करने के लिए भी इस हेयर पैक को यूज किया जा सकता है।
5/5Image Source : FREEPIK
कुल मिलाकर मेथी और नीम का पेस्ट आपकी हेयर हेल्थ के लिए वरदान साबित हो सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए एक हफ्ते में एक से दो बार इस हेयर पैक को यूज किया जा सकता है। आपको महज एक ही महीने के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।