वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, ये है टॉप 5 की लिस्ट
वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, ये है टॉप 5 की लिस्ट
Most hundreds in odis: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज अगले महीने खेली जाएगी। इसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेलेंगे। इस बीच आपको जानना चाहिए कि इस वक्त वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं। यहां हम आपको टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : Dec 25, 2025 04:58 pm IST, Updated : Dec 25, 2025 04:58 pm IST
1/6Image Source : getty
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज अगले महीने खेली जाएगी। इसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेलेंगे। इस बीच आपको जानना चाहिए कि इस वक्त वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं। यहां हम आपको टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : ap
वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं। उन्होंने अब तक 308 मुकाबल खेलकर 53 शतक लगाने में कामयाबी हासिल की है। इस दौरान कोहली ने 76 अर्धशतक भी लगाए हैं। वे अब तक इस फॉर्मेट में 14 हजार से भी अधिक रन बना चुके हैं।
3/6Image Source : getty
बात अगर सचिन तेंदुलकर की करें तो वे इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। सचिन तेंदुलकर ने 463 वनडे मैच खेलकर 49 शतक लगाए थे। सचिन ने 96 अर्धशतक भी लगाने में सफलता हासिल की थी। वनडे क्रिकेट में ने 18 हजार से अधिक रन बनाए हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा हैं।
4/6Image Source : ap
रोहित शर्मा ने अब तक अपने वनडे करियर में 279 मैच खेलकर 33 शतक लगाए हैं। रोहित शर्मा के नाम 61 अर्धशतक हैं। रोहित अब तक 11 हजार से अधिक रन वनडे इंटरनेशनल में पूरे कर चुके हैं।
5/6Image Source : getty
रिकी पोंटिंग इस लिस्ट में नंबर चार पर आते हैं। उन्होंने 375 वनडे मैच खेलकर 30 शतक लगाए हैं। रिकी पोंटिंग ने 82 अर्धशतक लगाए हैं। पोंटिंग के नाम 13 हजार से अधिक रन दर्ज हैं।
6/6Image Source : getty
श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ने वनडे क्रिकेट में 445 मैच खेलकर 28 शतक लगाए हैं। उन्होंने 68 अर्धशतक लगाने का काम किया है। सनथ जयसूर्या के नाम वनडे में 13 हजार से अधि रन हैं।