1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर बैठे-बैठे उठाएं कश्मीरी चाय का लुत्फ, बेहद आसान है Kashmiri Chai की रेसिपी

घर पर बैठे-बैठे उठाएं कश्मीरी चाय का लुत्फ, बेहद आसान है Kashmiri Chai की रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Feb 09, 2026 05:04 pm IST,  Updated : Feb 09, 2026 05:04 pm IST

Kashmiri Chai Recipe: क्या आपने कभी कश्मीरी चाय पी है? आइए आज आपको औषधीय गुणों से भरपूर कश्मीरी चाय बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में बताते हैं।

कश्मीरी चाय- India TV Hindi
कश्मीरी चाय Image Source : CLASSIC KITCHEN RECIPES/YT

अगर आप टी लवर हैं, तो आपको भी गर्मागर्म कश्मीरी चाय का स्वाद काफी ज्यादा पसंद आने वाला है। कश्मीरी चाय में पोषक तत्वों की भी अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कश्मीरी चाय बनाने के लिए आपको 2 कप पानी, 3 बड़ी स्पून कश्मीरी चाय पत्ती, 4-5 लौंग, 4-5 कुटी हुई हरी इलायची, 2 दालचीनी के छोटे टुकड़े, एक-तिहाई छोटी स्पून बेकिंग सोडा, 2 कप ठंडा पानी, 2 कप फुल क्रीम दूध और 2 छोटी स्पून चीनी की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- सबसे पहले एक पैन में पानी एड कर इसे बॉइल कर लीजिए। इस पानी में लौंग, इलायची, छोटी इलायची और दालचीनी डालिए।

दूसरा स्टेप- इसके बाद इस मिश्रण में कश्मीरी चाय पत्ती एड कर लीजिए और फिर इसे मीडियम फ्लेम पर बॉइल होने दीजिए।

तीसरा स्टेप- जब तक ये मिश्रण आधा न रह जाए, तब तक इसे चलाते हुए उबलने देना है। इसके बाद आपको इस मिक्सचर में बेकिंग सोडा एड कर देना है।

चौथा स्टेप- अब मिश्रण में ठंडा पानी मिलाएं। इस स्टेप को फॉलो करने से न केवल चाय का कलर अच्छा आता है बल्कि स्वाद भी बढ़िया हो जाता है।

पांचवां स्टेप- आपको इस चाय को तब तक बॉइल करना है, जब तक ये आधी न रह जाए। आप लगभग 20 से 25 मिनट तक चाय को चलाते हुए उबाल सकते हैं।

छठा स्टेप- गैस ऑफ करके इस मिश्रण को छान लीजिए। इस गहरे लाल-काले रंग के चाय के मिक्सचर को 2 दिन तक फ्रिज में स्टोर करके रखा जा सकता है।

सातवां स्टेप- एक पैन में फुल क्रीम दूध को बॉइल कर लीजिए। अब इस दूध में चीनी एड कर दीजिए और फिर मिक्सचर के बॉइल होने के बाद थोड़ा-थोड़ा करके तैयार किए गए चाय के मिश्रण को मिलाएं।

आठवां स्टेप- आपको चाय को 1-2 बार उबालना है या फिर जब दूध का रंग हल्का गुलाबी हो जाए, तब तक बॉइल करना है। आप कश्मीरी चाय के स्वाद को बढ़ाने के लिए बारीक कटे हुए पिस्ता और बादाम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल