1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. Aye Finance IPO GMP: पहले दिन कितना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ, चेक करें लेटेस्ट जीएमपी प्राइस

Aye Finance IPO GMP: पहले दिन कितना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ, चेक करें लेटेस्ट जीएमपी प्राइस

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Feb 09, 2026 11:43 pm IST,  Updated : Feb 09, 2026 11:43 pm IST

आय फाइनेंस के आईपीओ के तहत 710 करोड़ रुपये के 5,50,38,759 फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि बाकी के 300 करोड़ रुपये के 2,32,55,813 शेयर ओएफएस के जरिए जारी किए जाएंगे।

Aye Finance, Aye Finance ipo, ipo, Aye Finance ipo opening date, Aye Finance ipo closing date, Aye F- India TV Hindi
16 फरवरी को शेयर बाजारों में लिस्ट होगी कंपनी Image Source : FREEPIK/INDIA TV

Aye Finance IPO GMP: नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी आय फाइनेंस का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया, जो बुधवार, 11 फरवरी को बंद होगा। आय फाइनेंस के आईपीओ के लिए पहला दिन बहुत अच्छा नहीं मिला और इसे निवेशकों की बहुत ही फीकी प्रतिक्रिया मिली। एनएसई के डेटा के मुताबिक, इस आईपीओ को पहले दिन सिर्फ 0.12 गुना यानी 12 प्रतिशत ही सब्सक्रिप्शन मिला है। बताते चलें कि कंपनी अपने इस आईपीओ से 1010 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। 1010 करोड़ रुपये जुटाने के लिए कंपनी 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले कुल 7,82,94,572 शेयर जारी करेगी। आय फाइनेंस ने अपने आईपीओ के लिए प्रत्येक शेयर के लिए 122 से 129 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है।

16 फरवरी को शेयर बाजारों में लिस्ट होगी कंपनी

आय फाइनेंस के आईपीओ के तहत 710 करोड़ रुपये के 5,50,38,759 फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि बाकी के 300 करोड़ रुपये के 2,32,55,813 शेयर ओएफएस के जरिए जारी किए जाएंगे। रिटेल इंवेस्टर्स को एक लॉट में 116 शेयर दिए जाएंगे और इसके लिए उन्हें कम से कम 14,964 रुपये का निवेश करना होगा। 11 फरवरी को आईपीओ बंद होने के बाद 12 फरवरी को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा, जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें 13 फरवरी को रिफंड कर दिया जाएगा। 13 फरवरी को ही निवेशकों के डीमैट खाते में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। ये एक मेनबोर्ड आईपीओ है, जो 16 फरवरी को देश के दोनों प्रमुख शेयर मार्केट एक्सचेंज बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो जाएगा।

ग्रे मार्केट में शेयरों को लेकर कैसी रही प्रतिक्रिया

आय फाइनेंस ने शुक्रवार को एंकर इंवेस्टर्स से 454.5 करोड़ रुपये जुटाए थे। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आय फाइनेंस के आईपीओ को पहले दिन 4,55,32,785 शेयरों की तुलना में सिर्फ 54,46,548 शेयरों के लिए ही बोलियां प्राप्त हुईं। खुदरा निवेशकों के हिस्से को 0.26 गुना, क्यूआईबी के हिस्से को 0.13 गुना और एनआईआई के हिस्से को महज 0.01 गुना ही सब्सक्रिप्शन मिला। फीके सब्सक्रिप्शन की वजह से ग्रे मार्केट में भी आय फाइनेंस के शेयरों को लेकर कुछ खास हचलच देखने को नहीं मिली। खबर लिखे जाने तक आय फाइनेंस के शेयरों का जीएमपी प्राइस शून्य था, यानी कंपनी के शेयर बिना किसी प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे थे।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा