Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Wife के साथ मिलकर Post Office में खुलवाएं खाता, हर महीने मिलेगा ₹9250 का फिक्स ब्याज

Wife के साथ मिलकर Post Office में खुलवाएं खाता, हर महीने मिलेगा ₹9250 का फिक्स ब्याज

Written By: Sunil Chaurasia
Published : Feb 09, 2026 10:43 pm IST, Updated : Feb 09, 2026 10:43 pm IST

इस स्कीम के तहत आप सिंगल और जॉइंट, दोनों तरह के अकाउंट खुलवा सकते हैं। सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं, जबकि जॉइंट अकाउंट में अधिकतम 15 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं।

mis, monthly income scheme, mis scheme, monthly income scheme scheme, mis interest rate, mis maturit- India TV Paisa
Photo:FREEPIK हर महीने मिलेगा 9250 रुपये का फिक्स ब्याज

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई तरह की बचत योजनाएं चला रहा है। पोस्ट ऑफिस में आरडी, टीडी, एमआईएस, पीपीएफ, किसान विकास पत्र समेत कई तरह के बचत खाते खोले जाते हैं। यहां हम पोस्ट ऑफिस की MIS यानी मंथली इनकम स्कीम के बारे में जानेंगे। पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम पर अभी भी 7.4 प्रतिशत का सालाना ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम में आपको सिर्फ एक बार निवेश करना होता है, जिसके बाद आपको 5 साल तक हर महीने गारंटी के साथ फिक्स ब्याज मिलता रहता है। अगर आप इस स्कीम में अपनी वाइफ या घर के किसी भी अन्य सदस्य के साथ मिलकर खाता खुलवाते हैं तो आपको हर महीने अधिकतम 9250 रुपये तक का फिक्स ब्याज मिल सकता है।

जॉइंट खाते में जमा किए जा सकते हैं अधिकतम 15 लाख रुपये

MIS में आप कम से कम 1000 रुपये के निवेश के साथ खाता खुलवा सकते हैं। एमआईएस स्कीम के तहत आप सिंगल और जॉइंट, दोनों तरह के अकाउंट खुलवा सकते हैं। सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं, जबकि जॉइंट अकाउंट में अधिकतम 15 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की एमआईएस स्कीम के तहत, आप जॉइंट अकाउंट में अधिकतम 3 लोगों के नाम दर्ज करा सकते हैं। अगर आप इस स्कीम के जॉइंट खाते में अपनी पत्नी के साथ मिलकर 15 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो आपकी सिर्फ ब्याज से ही हर महीने बैठे-बैठे अच्छी-खासी कमाई शुरू हो सकती है।

हर महीने मिलेगा 9250 रुपये का फिक्स ब्याज

इस स्कीम के तहत मिलने वाला ब्याज का पैसा सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है। अगर आप अपनी वाइफ के साथ मिलकर पोस्ट ऑफिस की एमआईएस स्कीम में 15 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको हर महीने 9250 रुपये का फिक्स ब्याज मिलेगा। पोस्ट ऑफिस की एमआईएस स्कीम 5 साल में मैच्यॉर हो जाती है। मैच्यॉरिटी के बाद आपके निवेश के सारे पैसे भी आपके खाते में ट्रांसफर कर दिए जाते हैं। बताते चलें कि पोस्ट ऑफिस में एसआईएस खाता खुलवाने के लिए आपके पास पोस्ट ऑफिस का सेविंग्स अकाउंट होना जरूरी है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement