1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. पोस्ट ऑफिस की जबरदस्त स्कीम! बिना किसी रिस्क के हर महीने 17000 रुपये की कमाई, जानें पूरी डिटेल्स

पोस्ट ऑफिस की जबरदस्त स्कीम! बिना किसी रिस्क के हर महीने 17000 रुपये की कमाई, जानें पूरी डिटेल्स

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Feb 09, 2026 12:49 pm IST,  Updated : Feb 09, 2026 12:49 pm IST

महंगाई के इस दौर में रिटायरमेंट के बाद नियमित और सुरक्षित इनकम हर सीनियर सिटीजन की सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है। शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में जहां उतार-चढ़ाव का जोखिम बना रहता है, वहीं पोस्ट ऑफिस की कुछ सरकारी योजनाएं आज भी निवेशकों के लिए भरोसे का नाम हैं।

पोस्ट ऑफिस की शानदार...- India TV Hindi
पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम Image Source : POST OFFICE/CANVA

महंगाई के इस दौर में रिटायरमेंट के बाद नियमित और सुरक्षित आमदनी सबसे बड़ी चिंता होती है। ऐसे में अगर कोई स्कीम बिना जोखिम के हर महीने पक्की कमाई का भरोसा दे, तो वह किसी वरदान से कम नहीं। पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) ऐसी ही एक सरकारी योजना है, जो न सिर्फ जीरो रिस्क है, बल्कि इसमें निवेश कर हर महीने 17,000 रुपये से ज्यादा की रेगुलर इनकम पाई जा सकती है।

क्यों खास है पोस्ट ऑफिस SCSS?

पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाओं पर निवेशकों का भरोसा इसलिए भी मजबूत है, क्योंकि इनमें सरकार की गारंटी होती है। SCSS को भी जीरो रिस्क इन्वेस्टमेंट स्कीम माना जाता है। इस स्कीम में फिलहाल 8.2 फीसदी की आकर्षक ब्याज दर मिल रही है, जो कई बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट से भी ज्यादा है। खास बात यह है कि एक बार निवेश करने के बाद पूरी मैच्योरिटी अवधि तक यही ब्याज दर लागू रहती है।

सिर्फ 1000 रुपये से निवेश की शुरुआत

इस स्कीम में निवेश की शुरुआत मात्र 1000 रुपये से की जा सकती है। अधिकतम निवेश सीमा 30 लाख रुपये तय की गई है, जो जॉइंट अकाउंट के तहत संभव है। एक बार पैसा निवेश करने के बाद आपको हर तीन महीने में ब्याज मिलना शुरू हो जाता है, जिससे नियमित इनकम बनी रहती है।

टैक्स बचत का भी फायदा

SCSS न सिर्फ कमाई का जरिया है, बल्कि टैक्स सेविंग में भी मदद करती है। इस स्कीम में किए गए निवेश पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत सालाना 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट मिलती है। यानी कमाई के साथ टैक्स का बोझ भी कम होता है।

उम्र सीमा में मिलती है खास छूट

यह स्कीम खासतौर पर रिटायर लोगों के लिए बनाई गई है। इसमें 60 साल या उससे अधिक उम्र का व्यक्ति खाता खोल सकता है। इसके अलावा VRS लेने वाले कर्मचारी 55 से 60 साल के बीच और डिफेंस से रिटायर कर्मचारी 50 से 60 साल की उम्र में भी इसमें निवेश कर सकते हैं।

5 साल की मैच्योरिटी, तिमाही ब्याज भुगतान

SCSS का मैच्योरिटी पीरियड 5 साल का होता है, जिसे आगे 3 साल के लिए बढ़ाया भी जा सकता है। ब्याज का भुगतान हर तीन महीने में किया जाता है। तय समय से पहले अकाउंट बंद करने पर पेनल्टी का प्रावधान है, जबकि खाताधारक की मृत्यु होने पर पूरी राशि नॉमिनी को दे दी जाती है।

कैसे मिलेंगे हर महीने 17,000 रुपये?

अगर कोई निवेशक 25 लाख रुपये SCSS में निवेश करता है, तो उसे 8.2% ब्याज दर के हिसाब से सालाना करीब 2.05 लाख रुपये मिलते हैं। तिमाही ब्याज 51,250 रुपये और महीने के हिसाब से यह रकम लगभग 17,083 रुपये बैठती है। यानी बिना किसी जोखिम के हर महीने पक्की कमाई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा