1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. लखनऊ एयरपोर्ट से फिर शुरू होगी बैंकॉक की डायरेक्ट फ्लाइट, विंटर शेड्यूल के तहत डेली फ्लाइट मूवमेंट में भी होगी बढ़ोतरी

लखनऊ एयरपोर्ट से फिर शुरू होगी बैंकॉक की डायरेक्ट फ्लाइट, विंटर शेड्यूल के तहत डेली फ्लाइट मूवमेंट में भी होगी बढ़ोतरी

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 20, 2026 05:52 pm IST,  Updated : Oct 20, 2026 05:52 pm IST

लखनऊ और बैंकॉक के डॉन मुआंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DMK) के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स फिर शुरू की जा रही हैं, जिसे थाई एयरएशिया 17 नवंबर से ऑपरेट करेगी।

Lucknow airport, Chaudhary Charan Singh International Airport, lucknow-bangkok flight, bangkok-luckn- India TV Hindi
लखनऊ एयरपोर्ट से फिर शुरू होगी बैंकॉक की डायरेक्ट फ्लाइट Image Source : AIR INDIA

लखनऊ का चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट विंटर शेड्यूल के तहत अपने डेली फ्लाइट मूवमेंट को 108 से बढ़ाकर 134 करने जा रहा है। इसके अलावा यहां 17 नवंबर से बैंकॉक के लिए डायरेक्ट फ्लाइट्स फिर से शुरू होंगी। हवाई अड्डा सूत्रों ने मंगलवार को ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विंटर शेड्यूल 25 अक्टूबर से शुरू होगा और 1 नवंबर तक पूरी तरह से लागू हो जाएगा। विंटर शेड्यूल के तहत 20 डोमेस्टिक और 10 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन्स के लिए कनेक्टिविटी मिलेगी, जिनमें अबू धाबी और रियाद भी शामिल हैं।

थाई एयरएशिया 17 नवंबर से ऑपरेट करेगी बैंकॉक-लखनऊ फ्लाइट

लखनऊ और बैंकॉक के डॉन मुआंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DMK) के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स फिर शुरू की जा रही हैं, जिसे थाई एयरएशिया 17 नवंबर से ऑपरेट करेगी। सूत्र ने बताया, "ये फ्लाइट रात 10:35 बजे (2235 बजे) बैंकॉक से लखनऊ पहुंचेगी और रात 11:30 बजे (2330 बजे) लखनऊ से बैंकॉक के लिए रवाना होगी। इससे यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए एक और विकल्प मिल जाएगा।" 

कम दृश्यता और घने कोहरे से निपटने की तैयारियां तेज

लखनऊ हवाई अड्डा प्रशासन सर्दियों के मौसम में कम दृश्यता और घने कोहरे से निपटने की तैयारियों को भी तेज कर रहा है, जो उड़ानों के संचालन में बाधा डाल सकते हैं। सूत्र ने बताया कि कोहरे के मौसम में सुरक्षित उड़ान संचालन सुनिश्चित करने और तैयारियों की समीक्षा करने के लिए हवाई अड्डे ने हाल ही में एयरलाइन पार्टनर्स, एयर ट्रैफिक कंट्रोल, एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) और अन्य संबंधित पक्षों के साथ 'प्री-लो विजिबिलिटी प्रोसीजर' (LVP) पर एक समन्वय बैठक की है। 

ऑपरेशन्स में रुकावटों की वजह से अन्य हवाई अड्डों की 149 फ्लाइट्स लखनऊ उतरीं

इस साल जनवरी से, ऑपरेशन्स में रुकावटों की वजह से अन्य हवाई अड्डों से लखनऊ की ओर मोड़ी गई लगभग 149 फ्लाइट्स यहां उतरीं। सूत्र ने बताया कि इस कदम से मुश्किल हालात में भी फ्लाइट ऑपरेशन्स लगातार जारी रखने में मदद मिली है। 

एयरलाइन सहयोगियों द्वारा दिए गए कार्यक्रम पर आधारित है प्रस्तावित विस्तार

हालांकि, ये प्रस्तावित विस्तार एयरलाइन सहयोगियों द्वारा दिए गए कार्यक्रम पर आधारित है। एयरलाइन के फैसलों और परिचालन की जरूरतों के हिसाब से फ्लाइट्स की संख्या, उनकी फ्रीक्वेंसी और समय में बदलाव हो सकता है। सूत्र ने आगे बताया कि पश्चिमी एशिया में चल रहे संकट सहित भू-राजनीतिक हालात में होने वाले बदलावों का भी इन फ्लाइट्स पर असर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें

PNB ने ग्राहकों के लिए जारी की चेतावनी, AI से होने वाले साइबर फ्रॉड को लेकर किया सतर्क

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।