1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 27 अक्टूबर तक रद्द की गईं रियाद और जेद्दा की सभी फ्लाइट्स, अकासा एयर ने यात्रियों के लिए जारी किया नया अपडेट

27 अक्टूबर तक रद्द की गईं रियाद और जेद्दा की सभी फ्लाइट्स, अकासा एयर ने यात्रियों के लिए जारी किया नया अपडेट

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 18, 2026 05:54 pm IST,  Updated : Oct 18, 2026 05:54 pm IST

अकासा एयर ने बताया कि वो लगातार मध्य-पूर्व के हालातों पर नजरें बनाए हुए हैं और समय-समय पर हालातों का आकलन भी कर रहे हैं।

akasa air, Riyadh airport, Jeddah airport- India TV Hindi
रियाद और जेद्दा की सभी फ्लाइट्स रद्द Image Source : AKASA AIR

एयरलाइन कंपनी अकासा एयर ने रियाद और जेद्दा आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स को 27 अक्टूबर, 2026 तक रद्द करने की घोषणा की है। अकासा एयर ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये जानकारी दी है। एयरलाइन कंपनी ने मध्य-पूर्व के मौजूदा हालातों को देखते हुए ये फैसला किया है। कंपनी ने कहा है कि रियाद और जेद्दा की सभी फ्लाइट्स को कैंसिल करने का ये फैसला मध्य-पूर्व के मौजूदा हालातों का सावधानीपूर्वक आकलन करने के बाद लिया गया है।

यात्रियों को वापस मिल जाएगा टिकट का पूरा पैसा

अकासा एयर ने बताया कि वो लगातार मध्य-पूर्व के हालातों पर नजरें बनाए हुए हैं और समय-समय पर हालातों का आकलन भी कर रहे हैं। अकासा एयर ने फ्लाइट्स कैंसिलेशन से प्रभावित होने वाले यात्रियों के लिए फुल रिफंड का विकल्प दिया है। एयरलाइन कंपनी ने बताया कि रिफंड का पैसा 7 दिनों के अंदर उनके ऑरिजिनल सोर्स में वापस आ जाएगा। 

अकासा एयर ने यात्रियों को दिया फ्री रीशेड्यूलिंग का ऑप्शन

अकासा एयर ने कहा है कि जिन यात्रियों ने ट्रैवल पार्टनर्स के जरिए टिकट बुक किए हैं, उन्हें रिफंड और रीशेड्यूलिंग के लिए सीधे उन्हीं से संपर्क करना होगा। इसके अलावा, यात्रियों को बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के अपनी फ्लाइट को रीशेड्यूल करने का भी ऑप्शन उपलब्ध कराया है। 

सऊदी अरब के हवाई अड्डों और तेल सुविधाओं को निशाना बना रहे हैं हूती

बताते चलें कि ईरान के समर्थन वाले हूती विद्रोही सऊदी अरब पर हमले कर रहे हैं। हूतियों ने सऊदी अरब के हवाई अड्डों और तेल सुविधाओं को भी निशाना बनाकर भयानक हमले किए हैं। हूतियों से लड़ रहे सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने कहा है कि उन्होंने रियाद और अन्य इलाकों के ऊपर करीब 4 ड्रोनों को गिराया है।

भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

इसी बीच, भारतीय दूतावास ने रविवार को सऊदी अरब पर हो रहे हमलों को ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिकों के लिए खास एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि वे सऊदी अधिकारियों द्वारा नेशनल अर्ली वॉर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से आपात चेतावनी मिलने पर जारी किए गए निर्देशों पर ध्यान दें और उनका पालन करें। भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से शांत रहने, आधिकारिक निर्देशों का पालन करने और तुरंत किसी इमारत के अंदर सबसे सुरक्षित जगह पर जाने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें

टाटा ट्रस्ट ने दान किए 1556.31 करोड़ रुपये, अब देशभर में 40-50 अस्पताल बनाने की योजना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।