1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 1 नवंबर से बिना PUCC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, दिल्ली में BS-6 से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगी एंट्री

1 नवंबर से बिना PUCC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, दिल्ली में BS-6 से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगी एंट्री

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 20, 2026 04:19 pm IST,  Updated : Oct 20, 2026 04:19 pm IST

1 नवंबर से 31 जनवरी तक, दिल्ली में बाहर की उन सभी गाड़ियों को एंट्री नहीं मिलेगी, जो BS-6 मानकों को पूरा नहीं करते।

delhi winter action plan, delhi, delhi pollution, delhi winter action plan dates, delhi government- India TV Hindi
1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम Image Source : DELHI TRAFFIC POLICE

राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों को हर साल सर्दी के मौसम में मजबूरन प्रदूषित हवा में सांस लेना पड़ता है। दिल्ली सरकार इस बार सर्दी के मौसम में वायु प्रदूषण को काबू में करने के लिए तैयार नजर आ रही है। इसी कड़ी में, दिल्ली में 1 नवंबर से विंटर एक्शन प्लान लागू होने जा रहा है। ये एक्शन प्लान 4 महीनों के लिए 28 नवंबर तक लागू रहेगा। इस दौरान दिल्ली में कई नियम बदल जाएंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विंटर एक्शन प्लान को लेकर महत्वपूर्ण डिटेल्स शेयर की हैं।

BS-6 से पुरानी गाड़ियों को दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री

दिल्ली सरकार सर्दियों के दौरान प्रदूषण के खिलाफ समय रहते और सख्ती से कदम उठा रही है। 1 नवंबर से 31 जनवरी तक, दिल्ली में बाहर की उन सभी गाड़ियों को एंट्री नहीं मिलेगी, जो BS-6 मानकों को पूरा नहीं करते। इसका सीधा मतलब ये हुआ कि अगर आपकी गाड़ी BS-3 या BS-4 है और दिल्ली में रजिस्टर्ड नहीं है तो आपको 1 नवंबर से लेकर 31 जनवरी तक दिल्ली में एंट्री नहीं मिलेगी।

बिना वैध PUCC नहीं मिलेगा पेट्रोल, डीजल, सीएनजी

इसके अलावा, अगर आप दिल्ली में ही रहते हैं और आपके पास BS-6 से पुरानी गाड़ी है तो आपके पास गाड़ी का वैध PUCC (प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र) होना चाहिए। अगर आपके पास गाड़ी का वैध PUCC नहीं है, तो आपको पेट्रोल, डीजल और सीएनजी नहीं मिलेगा।

1 नवंबर से 28 फरवरी तक सभी तरह के निर्माण और तोड़फोड़ पर रहेगी रोक

दिल्ली में विंटर एक्शन प्लान 1 नवंबर से 28 फरवरी तक लागू रहेगा। इस दौरान दिल्ली में किसी भी तरह के निर्माण और तोड़फोड़ के कामों पर रोक रहेगी। इस दौरान निर्माण और तोड़फोड़ के कामों पर नजर रखने के लिए AI-आधारित साइट मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके अलावा, 1 नवंबर से 28 फरवरी तक 50% वर्क फ्रॉम होम और ऑफिसों के लिए अलग-अलग टाइमिंग्स भी शामिल हैं।

इलेक्ट्रिक बसें, दिल्ली मेट्रो और कार पूलिंग से मिलेगी मदद

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में विंटर एक्शन प्लान लागू रहने के दौरान इलेक्ट्रिक बसें, दिल्ली मेट्रो, लास्ट-माइल कनेक्टिविटी और कार पूलिंग के जरिए ट्रांसपोर्टेशन को ज्यादा पर्यावरण-अनुकूल बनाने की कोशिशें इस अभियान में मददगार साबित होंगी। रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ''सांस लेने के हमारे अधिकार के लिए, हर कदम मायने रखता है। हमारी दिल्ली, हमारी जिम्मेदारी।''

ये भी पढ़ें

भारत में स्मार्टफोन की बिक्री में 26% की भारी गिरावट, जानें किस कंपनी ने बेचे सबसे ज्यादा मोबाइल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।