1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत में स्मार्टफोन की बिक्री में 26% की भारी गिरावट, जानें किस कंपनी ने बेचे सबसे ज्यादा मोबाइल

भारत में स्मार्टफोन की बिक्री में 26% की भारी गिरावट, जानें किस कंपनी ने बेचे सबसे ज्यादा मोबाइल

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 20, 2026 03:09 pm IST,  Updated : Oct 20, 2026 03:09 pm IST

त्योहारी सीजन के बावजूद साल 2026 की तीसरी तिमाही में भारत के स्मार्टफोन बाजार की बिक्री सालाना आधार पर 26 प्रतिशत घटकर 3.58 करोड़ रह गई है। ये 2016 के बाद से तीसरी तिमाही की सबसे कम बिक्री है।

Smartphone, Smartphone sales, oppo, vivo, samsung- India TV Hindi
स्मार्टफोन की बिक्री में 26% की भारी गिरावट Image Source : AP

भारत में स्मार्टफोन की बिक्री में 26% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। साल 2026 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर स्मार्टफोन की बिक्री 26 प्रतिशत घटकर 3.58 करोड़ रह गई। मार्केट रिसर्च कंपनी ओम्डिया की सोमवार को जारी रिपोर्ट में ये अनुमान जताया गया है। ये 2016 के बाद किसी तीसरी तिमाही में सबसे कम बिक्री है। 

एप्पल की बिक्री में भी 20 प्रतिशत की बड़ी गिरावट

रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान वीवो, ओप्पो और शाओमी जैसी प्रमुख चीनी कंपनियों की बिक्री में गिरावट आई, जबकि सैमसंग मामूली गिरावट के बावजूद फिर से टॉप पर पहुंच गई। एप्पल भी सालाना आधार पर बिक्री में 20 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद टॉप 5 कंपनियों में शामिल रही। 

सैमसंग ने तीसरी तिमाही में बेचे 67 लाख स्मार्टफोन

रिपोर्ट में कहा गया है कि त्योहारी सीजन के बावजूद साल 2026 की तीसरी तिमाही में भारत के स्मार्टफोन बाजार की बिक्री सालाना आधार पर 26 प्रतिशत घटकर 3.58 करोड़ रह गई है। ये 2016 के बाद से तीसरी तिमाही की सबसे कम बिक्री है। रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग ने तीसरी तिमाही में 67 लाख स्मार्टफोन की बिक्री के साथ पहला स्थान हासिल किया। कंपनी की बिक्री में सालाना आधार पर करीब 1 प्रतिशत की मामूली गिरावट आई, लेकिन उसकी बाजार हिस्सेदारी 19 प्रतिशत रही। 

तीसरी तिमाही में वीवो, शाओमी, ओप्पो और एप्पल ने कितने स्मार्टफोन बेचे

वीवो 64 लाख स्मार्टफोन की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही। शाओमी की बिक्री 28 प्रतिशत घटकर 47 लाख और ओप्पो की बिक्री 24 प्रतिशत गिरकर 49 लाख रह गई। एप्पल 39 लाख स्मार्टफोन की बिक्री के साथ टॉप 5 कंपनियों में शामिल रही। 

स्मार्टफोन की बिक्री में इस भारी गिरावट के पीछे क्या है वजह

ओम्डिया के प्रमुख विश्लेषक संयम चौरसिया ने बताया कि सितंबर आमतौर पर ऑनलाइन बिक्री के बड़े इवेंट्स से पहले स्टॉक जुटाने के लिहाज से महत्वपूर्ण होता है। लेकिन इस बार बिक्री की रफ्तार कमजोर रही। विशेष रूप से ऑनलाइन बिक्री के लिए पेश किए जाने वाले नए मॉडल कम होने, किफायती फोन की सीमित उपलब्धता और प्रचार योजनाओं के बीच अंतर घटने से इस माध्यम को मिलने वाला पारंपरिक त्योहारी लाभ कम हुआ।

ये भी पढ़ें

252 रुपये पर पहुंचा GMP Price, जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर मिले मजबूत लिस्टिंग गेन के संकेत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।