1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Tata Punch EV 2026: टाटा ने रिवील किया पंच ईवी का फेसलिस्ट मॉडल, 20 फरवरी को होगी लॉन्च, चेक करें रेंज और बाकी डिटेल्स

Tata Punch EV 2026: टाटा ने रिवील किया पंच ईवी का फेसलिस्ट मॉडल, 20 फरवरी को होगी लॉन्च, चेक करें रेंज और बाकी डिटेल्स

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Feb 09, 2026 06:40 pm IST,  Updated : Feb 09, 2026 06:40 pm IST

टाटा पंच ईवी 2026 में कनेक्टेड LED टेललाइट्स के साथ 12.3 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे लग्जरी कार वाले फीचर्स होंगे।

tata, tata punch, tata punch ev, Tata Punch EV 2026, Tata Punch EV facelift, Tata Punch EV 2026 pric- India TV Hindi
फुल चार्ज में मिलेगी 421 किमी तक की रेंज Image Source : HTTPS://X.COM/TATAEV

Tata Punch EV 2026: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने सोमवार को अपनी पसंदीदा कार पंच ईवी का फेसलिफ्ट मॉडल रिवील कर दिया। ब्राइट येलो कलर में दिख रहा टाटा पंच ईवी का फेसलिफ्ट मॉडल बेहद ही खूबसूरत और स्टाइलिश भी है। टाटा अपनी इस कार को 20 फरवरी को लॉन्च करने जा रही है। बताते चलें कि टाटा ने जनवरी 2024 में पंच का इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च किया था, जिसे काफी पसंद किया जाने लगा। टाटा अब 2 साल के बाद इसे नए अपडेटेड फीचर्स के साथ दोबारा लॉन्च करने जा रही है। हालांकि, अभी इसकी कीमतों का खुलासा नहीं हुआ है। 20 फरवरी को लॉन्च इवेंट पर ही इसकी कीमतों का खुलासा किया जाएगा।

नई पंच ईवी में क्या-क्या होंगे फीचर्स

टाटा पंच ईवी 2026 में कनेक्टेड LED टेललाइट्स के साथ 12.3 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे लग्जरी कार वाले फीचर्स होंगे। बाकी गाड़ियों की तरह, इस गाड़ी में भी टाटा सेफ्टी का पूरा ध्यान रखते हुए 6 एयरबैग और 360° कैमरा देगी। नई पंच ईवी में शानदार सनरूफ, नया टू-स्पोक और इलुमिनेटेड लोगो वाला स्टीयरिंग व्हील भी दिए जाएंगे। इसके अलावा, ऐसी खबरें भी हैं कि नई पंच ईवी में ADAS फीचर्स भी हो सकते हैं। कीमत की बात करें तो इसकी कीमत, मौजूदा पंच ईवी की तुलना में थोड़ी ज्यादा हो सकती है, क्योंकि इसमें कई बदलाव किए गए हैं, जो इसे बिल्कुल नया लुक दे रहे हैं। टाटा की ये नई ईवी 421 किमी तक की रेंज देगी।

फुल चार्ज में मिलेगी 421 किमी तक की रेंज

टाटा अपनी इस नई ईवी को 25kWh और 35kWh बैटरी पैक के साथ लॉन्च करने जा रही है। जहां 25kWh बैटरी पैक वाली पंच ईवी फुल चार्ज में 315 किमी तक की रेंज देगी तो 35kWh बैटरी पैक वाली पंच ईवी 421 किमी तक की रेंड प्रदान करेगी। 25kWh बैटरी पैक वाले ऑप्शन के साथ 3.3kW का AC चार्जर मिलेगा और 35kWh बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आपको 7.2kW AC चार्जर के साथ 50kW DC फास्ट चार्जिंग का भी विकल्प मिलेगा। इस गाड़ी की टॉप स्पीड 140 किमी प्रति घंटा होगी। टाटा की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली और बिकने वाली गाड़ियों में पंच का नाम भी शामिल है। ऐसे में, कंपनी को उम्मीद है कि टाटा की नई पंच ईवी को भी ग्राहक खूब पसंद करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा