1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 2 November, 2026 Stock Market Highlights: रिलायंस के शेयरों में 11.64% की तूफानी तेजी, बंपर बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार

2 November, 2026 Stock Market Highlights: रिलायंस के शेयरों में 11.64% की तूफानी तेजी, बंपर बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Nov 02, 2026 03:58 pm IST,  Updated : Nov 02, 2026 03:58 pm IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, एनटीपीसी, मारुति, बजाज फाइनेंस के शेयरों में तूफानी तेजी की बदौलत बाजार ने बड़ी बढ़त लेकर कारोबार बंद किया।

sensex, nifty 50, reliance industries, tata steel, infosys- India TV Hindi
बंपर बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार Image Source : MAGNIFIC

2 November, 2026 Stock Market Highlights: सोमवार को शेयर बाजारों में बंपर तेजी देखने को मिली। रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, एनटीपीसी, मारुति, बजाज फाइनेंस के शेयरों में तूफानी तेजी की बदौलत बाजार ने बड़ी बढ़त लेकर कारोबार बंद किया। हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स 1.66 प्रतिशत और निफ्टी 1.68 प्रतिशत की जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुआ। हालांकि, आज एक बार फिर आईटी स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिली।

1233.25 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ सेंसेक्स

सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 1233.25 अंकों (1.66 प्रतिशत) की लंबी छलांग के साथ 75,692.78 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 387.70 अंकों (1.68 प्रतिशत) की बंपर तेजी के साथ 23,440.80 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि सोमवार को बाजार ने तेज बढ़त के साथ ही कारोबार शुरू किया था।

हरे निशान में बंद हुए निफ्टी के 50 में से 38 कंपनियों के शेयर

आज सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 7 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 38 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 12 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 11.64 प्रतिशत की तूफानी तेजी

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर आज सबसे ज्यादा 11.64 प्रतिशत की तूफानी बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। 

टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई में भी तेज बढ़त

सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज टाटा स्टील के शेयर 5.64 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 2.75 प्रतिशत, एसबीआई 2.71 प्रतिशत, एनटीपीसी 2.37 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 2.16 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 2.02 प्रतिशत, एलएंडटी 2.00 प्रतिशत, बीईएल 1.91 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.72 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.43 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.27 प्रतिशत, इंडिगो 1.21 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.04 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.91 प्रतिशत, ट्रेंट 0.89 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.83 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.55 प्रतिशत, टाइटन 0.50 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.43 प्रतिशत, एटरनल 0.20 प्रतिशत, आईटीसी 0.15 प्रतिशत और एचसीएल टेक के शेयर 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।

बाजार में तेजी के बीच लाल निशान में बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

वहीं दूसरी ओर, आज कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों ने 0.65 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.63 प्रतिशत, सन फार्मा 0.58 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.47 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.38 प्रतिशत और टीसीएस के शेयरों ने 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार बंद किया।

ये भी पढ़ें

मारुति ने अक्टूबर में बेचीं 2.76 लाख गाड़ियां, टाटा की बिक्री में भी जोरदार उछाल- जानें महिंद्रा, हुंडई का कैसा रहा प्रदर्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।