1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. दिल्ली में लगने वाली है स्पेशल लोक अदालत, नोट कर लें ये तारीख; चालान पर मिल सकती है भारी छूट

दिल्ली में लगने वाली है स्पेशल लोक अदालत, नोट कर लें ये तारीख; चालान पर मिल सकती है भारी छूट

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Feb 08, 2026 02:27 pm IST,  Updated : Feb 08, 2026 02:28 pm IST

अगर आप लंबे समय से अपने ट्रैफिक चालान का जुर्माना भरने से बच रहे हैं या फिर समय पर चालान न भर पाने की वजह से परेशान हैं, तो आपके लिए खास मौका आने वाला है। दिल्ली में स्पेशल लोक अदालत लगने जा रही है, और इस मौके पर आप अपने चालान पर विशेष छूट पा सकते हैं।

दिल्ली में लगेगी...- India TV Hindi
दिल्ली में लगेगी स्पेशल लोक अदालत Image Source : DELHI TRAFFIC POLICE

अगर आपके वाहन पर भी ट्रैफिक चालान (Traffic Challan) का भारी बोझ है और आप कोर्ट-कचहरी के चक्करों से डर रहे हैं, तो आपके लिए राहत की बड़ी खबर आई है। दिल्ली स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (DSLSA) और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के समन्वय से एक बार फिर स्पेशल लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है। यह उन वाहन मालिकों के लिए सुनहरा मौका है जो अपने लंबित चालान और नोटिस का निपटारा एक ही झटके में करना चाहते हैं।

दिल्ली में यह स्पेशल लोक अदालत 14 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। इस दिन दिल्ली के सात प्रमुख न्यायालय परिसरों में चालानों का निपटारा किया जाएगा:

  • पटियाला हाउस
  • कड़कड़डूमा
  • तीस हजारी
  • साकेत
  • रोहिणी
  • द्वारका
  • राउज एवेन्यू

किन चालानों का होगा निपटारा?

इस लोक अदालत में केवल उन्हीं कंपाउंडेबल ट्रैफिक चालानों और नोटिसों को लिया जाएगा, जो 31 अक्टूबर, 2025 तक दिल्ली ट्रैफिक पुलिस पोर्टल पर लंबित हैं और वर्चुअल कोर्ट को भेजे जा चुके हैं।

डाउनलोड और बुकिंग का समय

चालान के निपटारे के लिए आपको पहले से तैयारी करनी होगी:

  • लिंक एक्टिवेशन: चालान डाउनलोड करने का लिंक 09 फरवरी, 2026 को सुबह 10:00 बजे एक्टिव होगा।
  • डाउनलोड सीमा: प्रतिदिन अधिकतम 50,000 चालान/नोटिस डाउनलोड किए जा सकेंगे, जबकि कुल सीमा 2,00,000 चालान/नोटिस की रखी गई है।
  • प्रिंट आउट अनिवार्य: ध्यान दें कि कोर्ट परिसर में प्रिंटिंग की सुविधा नहीं होगी, इसलिए अपने चालान/नोटिस का प्रिंट आउट साथ ले जाना अनिवार्य है।

कैसे करें आवेदन?

सभी नोटिस और चालान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट https://traffic.delhipolice.gov.in/lokadalat से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके अलावा विज्ञापन में दिए गए QR कोड को स्कैन करके भी ऑनलाइन अपॉइंटमेंट और चालान डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा