1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये तो UNO Reverse वाला सीन हो गया, ट्रैफिक पुलिसकर्मी का वायरल Video आप भी देखिए

ये तो UNO Reverse वाला सीन हो गया, ट्रैफिक पुलिसकर्मी का वायरल Video आप भी देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 06, 2026 04:38 pm IST,  Updated : Feb 06, 2026 04:38 pm IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट सेक्शन में कमेंट्स की लड़ी लगा दी। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो इतना क्यों वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@GHARKEKALESH

सड़क पर बाइक या फिर कार में जाते समय लोग सब कुछ अच्छे से चेक कर लेते हैं। उनके वाहन के सारे कागज पूरे हैं या फिर नहीं। बाइक पर जाना है तो हेलमेट लगाते हैं। कार के अंदर लोग सीट-बेल्ट लगाते हैं और अधिकतर लोग यह सभी नियम इसी कारण फॉलो करते हैं ताकि उनका चालान न कट जाए। अब एक वीडियो इसी से जुड़ा हुआ खूब वायरल हो रहा है। आप जब वीडियो देखेंगे तो शायद आपको भी हंसी आ जाएगी। लोग तो कमेंट सेक्शन में भर-भर के कमेंट कर रहे हैं। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा ट्रैफिक पुलिसकर्मी के सामने खड़ा है। वो उसे उसकी (पुलिसकर्मी की) बाइक दिखाता है और बताता है कि उसके बाइक की PUCC एक्सपायर है और एक साल हो गया। इसके बाद बहुत ही प्यार से पूछता है कि इसकी जानकारी आपको दूं या फिर किसी और को शिकायत करूं। इसके बाद वो उससे पूछता है कि आपके पास मशीन है, आप चालान नहीं मार सकते और तभी ट्रैफिक पुलिसकर्मी बोलता है कि वो ऐसा कर सकता है। यह सुनते ही वो शख्स उस ट्रैफिक पुलिसकर्मी को चालान काटने के लिए बोलता है और यही वो कारण है कि वीडियो वायरल हो रहा है कि चालान काटने वाले के खुद का चालान कटने की बात हो रही है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 65 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- आम नागरिक नियमों को लेकर अब जागरूक होते जा रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे। तीसरे यूजर ने लिखा- गोलमाल है भाई सब गोलमाल है। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसने एक पुलिस वाले को अच्छा सबक सिखाया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

टिर्री एक-रूप अनेक! सड़क पर दिखी ई-रिक्शा का Video वायरल, पहली नजर में सब खाएंगे धोखा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।