1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. टिर्री एक-रूप अनेक! सड़क पर दिखी ई-रिक्शा का Video वायरल, पहली नजर में सब खाएंगे धोखा

टिर्री एक-रूप अनेक! सड़क पर दिखी ई-रिक्शा का Video वायरल, पहली नजर में सब खाएंगे धोखा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 06, 2026 04:07 pm IST,  Updated : Feb 06, 2026 04:07 pm IST

एक शख्स को सड़क पर चलते हुए एक ई-रिक्शा नजर आई मगर आप जब उस ई-रिक्शा को देखेंगे तो आपको भी पहली नजर में यकीन नहीं होगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/FATBIKERVAIBHAV

कई बार हम लोगों के साथ ऐसा होता है कि कहीं जाते हुए सड़क पर कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाता है जो न चाहते हुए भी ध्यान खींच लेता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वो बहुत अजीब होता है या फिर कुछ ज्यादा अनोखा और अतरंगी होता है। आपके साथ भी ऐसा कई बार हुआ होगा। आपको भी कई बार ऐसा कुछ दिखा होगा जो यूनिक रहा होगा। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ और उसने वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि अभी वायरल हो रहे वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

 हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक बंदा जो कार में जा रहा है, वो मिरर में पीछे से आ रही ऑटो को दिखाता है। अब उस ऑटो को दिखाते हुए वो बोलता है कि यह आपको ऑटो लग रहा है लेकिन असल में यह ऑटो नहीं बल्कि ई-रिक्शा है। अब उसकी बात सुनकर हमने भी वीडियो पर गौर किया मगर वो अभी भी ऑटो रिक्शा ही लग रहा था मगर जब वीडियो में ऑटो आगे निकला और उसके पीछे का भाग दिखा तो चौड़ाई देखकर समझ में आ गया कि वो सच में ई-रिक्शा ही है। उस ई-रिक्शा को बिल्कुल ऑटो के डिजाइन में किया गया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर fatbikervaibhav नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 13 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- टिर्री एक-रूप अनेक। दूसरे यूजर ने लिखा- स्पीड देखो बस। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई ये तो पहली बार देखा। एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत जल्द देखना, ये टिर्री को फरारी भी बना देंगे। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Apology of the year! वॉलीबॉल मैच का वायरल हुआ एक Video, देखना बिल्कुल Miss मत करना

कंप्यूटर के कीबोर्ड में F और J Keys पर हल्का उभार क्यों होता है? बड़े-बड़े इंजीनियर नहीं जानते जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।