1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. EPFO जल्द लॉन्च करेगा मोबाइल ऐप, PF खाते से UPI के जरिए सीधे बैंक खाते में आएंगे पैसे

EPFO जल्द लॉन्च करेगा मोबाइल ऐप, PF खाते से UPI के जरिए सीधे बैंक खाते में आएंगे पैसे

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Feb 09, 2026 10:14 pm IST,  Updated : Feb 09, 2026 10:14 pm IST

ईपीएफओ एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च करेगा, जिसके जरिए ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स यूपीआई गेटवे का इस्तेमाल कर पैसे निकालने के साथ ही पासबुक बैलेंस जैसी अन्य सेवाओं का भी लाभ उठा सकेंगे।

epfo, epf, pf, pf account, epf account, upi, bank account, epfo app, epfo mobile app, epfo portal, e- India TV Hindi
ईपीएफ खाते में जमा पैसे ट्रांसफर करने के साथ ही सब्सक्राइबर्स को मिलेंगी ये सुविधाएं Image Source : PTI

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सब्सक्राइबर्स के लिए एक मोबाइल ऐप पर काम कर रही है, जिसे इस साल अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है। इस मोबाइल ऐप के जरिए ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स UPI के जरिए अपने पीएफ अकाउंट में जमा पैसों को सीधे अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे। एक शीर्ष सूत्र ने ये जानकारी दी है। सूत्र ने बताया कि श्रम मंत्रालय एक ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है, जिसके तहत ईपीएफ का एक निश्चित हिस्सा सुरक्षित कर दिया जाएगा, जबकि एक बड़ा हिस्सा यूपीआई के जरिए बैंक खाते में ट्रांसफर कर निकाला जा सकेगा। 

ईपीएफ खाते में जमा पैसे ट्रांसफर करने के साथ ही सब्सक्राइबर्स को मिलेंगी ये सुविधाएं

सूत्र ने बताया कि ईपीएफओ एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च करेगा, जिसके जरिए ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स यूपीआई गेटवे का इस्तेमाल कर पैसे निकालने के साथ ही पासबुक बैलेंस जैसी अन्य सेवाओं का भी लाभ उठा सकेंगे। इस समय सब्सक्राइबर्स अपने ईपीएफ खाते को एक्सेस करने और सेवाओं का लाभ उठाने के लिए ईपीएफओ पोर्टल या 'उमंग' ऐप का इस्तेमाल करते हैं। ये सेवाएं दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेंगी, जबकि नया ऐप ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स के लिए सेवाओं की पहुंच और वितरण में सुधार करेगा।

ऐप की चल रही है टेस्टिंग, दिक्कतों को किया जा रहा है दूर

सूत्र ने बताया कि सब्सक्राइबर्स मोबाइल ऐप के जरिए अपने बैंक खातों में ट्रांसफर के लिए उपलब्ध पात्र ईपीएफ राशि देख सकेंगे। उन्हें लेनदेन पूरा करने के लिए अपने यूपीआई पिन का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाएगी, जिससे बैंक खातों में पैसों का सुरक्षित हस्तांतरण सुनिश्चित होगा। ईपीएफओ इस सर्विस की फिलहाल टेस्टिंग कर रहा है और ऐप को इस्तेमाल करने में आ रही दिक्कतों को दूर कर रहा है, ताकि जब इसे लॉन्च किया जाए तो ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स बिना किसी समस्या का सामना किए सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकें। श्रम मंत्रालय द्वारा इस साल अप्रैल में बड़े स्तर पर इस ऐप को लॉन्च किए जाने की संभावना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा