1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. IRCTC ने यात्रियों के लिए शुरू की ई-पेंट्री सर्विस, सीधे सीट पर डिलीवर होगा खाना

IRCTC ने यात्रियों के लिए शुरू की ई-पेंट्री सर्विस, सीधे सीट पर डिलीवर होगा खाना

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Feb 09, 2026 07:19 pm IST,  Updated : Feb 09, 2026 07:19 pm IST

IRCTC से ऑनलाइन टिकट बुक करते समय ई-पेंट्री के जरिए खाना बुक करने की सुविधा मिलेगी। इस सुविधा का लाभ उन यात्रियों को ही मिल पाएगा, जिन्हें कन्फर्म या आरएसी सीट मिली है।

IRCTC, IRCTC e-Pantry, IRCTC e-Pantry service, online ticket booking, online reservation- India TV Hindi
मील वेरिफिकेशन कोड बताने के बाद आपकी सीट पर पहुंच जाएगा खाना Image Source : HTTPS://X.COM/ASHWINIVAISHNAW

IRCTC ने रेल यात्रियों की सुविधा के लिए ई-पेंट्री सर्विस की शुरुआत की है। इस सर्विस के जरिए यात्री अपनी यात्रा शुरू होने से पहले ही अपने लिए खाना के ऑर्डर बुक कर सकते हैं और यात्रा शुरू होने के बाद अपनी बर्थ पर खाने की डिलीवरी प्राप्त कर सकेंगे। IRCTC ने फिलहाल ये सर्विस अभी 25 ट्रेनों में ही शुरू की है। ये सेवा सिर्फ उन्हीं ट्रेनों में दी जाएगी, जिन ट्रेनों में टिकट के किराये में खाना शामिल नहीं होता है। इसके अलावा, IRCTC की ये सर्विस उन यात्रियों के लिए काफी फायदेमंद होगी, जिन ट्रेनों में ऑनबोर्ड पैंट्री उपलब्ध नहीं होती है।

मील वेरिफिकेशन कोड बताने के बाद आपकी सीट पर पहुंच जाएगा खाना

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, IRCTC से ऑनलाइन टिकट बुक करते समय ई-पेंट्री के जरिए खाना बुक करने की सुविधा मिलेगी। इस सुविधा का लाभ उन यात्रियों को ही मिल पाएगा, जिन्हें कन्फर्म या आरएसी सीट मिली है। यात्री अपनी टिकट बुक करते समय या बाद में स्टैंडर्ड खाना और रेल नीर पहले से ऑर्डर कर सकते हैं। ऑर्डर प्लेस करने के बाद, यात्रियों को SMS और ईमेल के जरिए कन्फर्मेशन मैसेज और एक मील वेरिफिकेशन कोड (MVC) मिलेगा। यात्रा के दौरान वेंडर को MVC बताने के बाद आपकी सीट पर खाना और पानी डिलीवर कर दिया जाएगा।

इन 25 ट्रेनों में शुरू हुई सर्विस

इस सुविधा के साथ, यात्रियों को रिफंड की भी सुविधा मिलेगी। अगर यात्री को उनके द्वारा बुक किए गए ऑर्डर के मुताबिक खाना नहीं मिलता है तो वे रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस सर्विस को सबसे पहले विवेक एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22503/04) में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया था। बताते चलें कि विवेक एक्सप्रेस, भारतीय रेल नेटवर्क की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन है। अब IRCTC ने इस ई-पैंट्री की सुविधा को स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, स्वर्णजयंती एक्सप्रेस, कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, मंगलाद्वीप एक्सप्रेस, कलिंग उत्कल एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस, नेत्रावती एक्सप्रेस, ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, आजाद हिंद एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में भी शुरू कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा