1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. जल्दी खरीद लीजिए अपनी पसंदीदा TATA कार, बढ़ने वाली है कीमतें; जानें कंपनी क्यों उठा रही ये कदम?

जल्दी खरीद लीजिए अपनी पसंदीदा TATA कार, बढ़ने वाली है कीमतें; जानें कंपनी क्यों उठा रही ये कदम?

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Feb 08, 2026 01:46 pm IST,  Updated : Feb 08, 2026 01:46 pm IST

टाटा मोटर्स के ग्राहकों के लिए एक बार फिर मुश्किल भरी खबर है। कंपनी ने संकेत दिया है कि आने वाले हफ्तों में उसके पैसेंजर वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।

टाटा की कारें महंगी...- India TV Hindi
टाटा की कारें महंगी होंगी Image Source : OFFICIAL WEBSITE

टाटा मोटर्स के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी के पासेंजर व्हीकल्स की कीमतों में जल्द ही बढ़ोतरी हो सकती है। टाटा मोटर्स के एमडी और CEO शैलेश चंद्रा ने हाल ही में एक क्वार्टरली अर्निंग कॉल के दौरान कहा कि बढ़ती कमोडिटी कीमतों के चलते कंपनी को उत्पादन लागत पर दबाव का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह दबाव इतना बढ़ गया है कि अब वाहन मूल्य में संशोधन करना आवश्यक हो गया है।

शैलेश चंद्रा ने बताया कि सोना, चांदी और तांबा जैसी कीमती धातुओं की कीमतें बढ़ने की वजह से कंपनी का खर्च बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि हम लगभग एक साल से कमोडिटी की ओर से दबाव का सामना कर रहे हैं। अभी भी कीमती धातुओं, तांबे आदि में दबाव बना हुआ है। कुल मिलाकर, कमोडिटी कीमतों में वृद्धि हमारे कुल राजस्व का लगभग 2 प्रतिशत से ज्यादा प्रभावित कर रही है।

अगले हफ्तों में आएगा कीमतों में बदलाव

CEO ने पुष्टि की कि वाहन कीमतों में वृद्धि की जाएगी, लेकिन उन्होंने इस बढ़ोतरी के स्तर का विवरण शेयर नहीं किया। उन्होंने कहा कि हम यह घोषणा आने वाले हफ्तों में करेंगे। इससे यह संकेत मिलता है कि टाटा मोटर्स के ग्राहक जल्द ही महंगी कारों के लिए तैयार रहें।

अन्य ऑटो कंपनियों की स्थिति

टाटा मोटर्स ही अकेली कंपनी नहीं है जो कमोडिटी की बढ़ती कीमतों से प्रभावित हुई है। मार्केट लीडर मारुति सुजुकी ने भी इस बात पर गौर किया है और कहा कि वे कीमतों में वृद्धि पर विचार कर रहे हैं। मारुति के सीनियर एक्जीक्यूटिव ऑफिसर, मार्केटिंग और सेल्स, पार्थो बनर्जी ने कहा कि कीमती धातुओं की कीमतों में वृद्धि असाधारण रही है। हुंडई मोटर इंडिया ने जनवरी में पहले ही अपनी कुछ कारों, खासकर वेन्यू मॉडल की कीमत बढ़ा दी है। हुंडई के हेड ऑफ इन्वेंटर रिलेशन्स हरिहरन केएस ने कहा कि कमोडिटी की अस्थिरता अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है।

ग्राहकों के लिए क्या मतलब?

इस बढ़ोतरी का सीधा असर टाटा मोटर्स की कारों की कीमत पर पड़ेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि ग्राहक यदि नई कार खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं तो अब उन्हें जल्दी निर्णय लेने पर विचार करना चाहिए, क्योंकि आने वाले हफ्तों में कीमतों में निश्चित रूप से इजाफा हो सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा