1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरे दादी जी तो सोशल मीडिया पर छा गई, स्कूटी चलाते हुए Video हुआ वायरल

अरे दादी जी तो सोशल मीडिया पर छा गई, स्कूटी चलाते हुए Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 15, 2025 06:36 pm IST,  Updated : May 15, 2025 06:36 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। अलग-अलग अकाउंट से इस वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि इसमें क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई भी दिन ऐसा नहीं जाता है जब लोग कुछ पोस्ट न करते हो। लोगों को सड़क पर जाते अगर कुछ दिख जाता है तो वो उसे अपने फोन में रिकॉर्ड कर लेते हैं और फिर पोस्ट कर देते हैं। इसके अलावा किसी दूसरे के अकाउंट से भी कुछ चीजें डाउनलोड करके पोस्ट कर देते हैं और फिर इन्हीं सब चीजों में से कुछ वायरल भी होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी कई वायरल पोस्ट देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये बहुत बड़ा नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर खूब घूम रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक दादी अम्मा स्कूटी को चलाते हुए कहीं जा रही हैं। आमतौर पर लोगों को ऐसा नहीं दिखता है जब कोई बूढ़ी औरत स्कूटी या कोई वाहन चलाते हुए कहीं जा रही हो और शायद इसी कारण से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर एक मीम बनाया हुआ है। वीडियो पर लिखा है, 'हॉस्टल से पोता आया है, स्टेशन लेने जा रही हूं।' कुछ सेकंड का ही वीडियो मगर खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @terakyalenadena नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'Pookie Dadi' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अरे दादी जी धीरे।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

हे भगवान ये क्या देख लिया मैंने, वायरल Video देख आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे

आंटी को सबक मिल गई अब नहीं करेंगी ऐसा, Video देख लोगों की नहीं रुक रही हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।