हर किसी की जिंदगी में स्कूल वाले दिनों की अहमियत अलग ही होती है। हम लोग जब स्कूल में होते हैं तो यह सोचते हैं कि पता नहीं कब स्कूल से निकलेंगे, इस लाइफ से परेशान हो गए हैं, बड़े हो जाएंगे तो होमवर्क और एग्जाम की चिंता नहीं होगी मगर यकीन मानिए कि स्कूल वाले दिन ही सबसे बेहतरीन होते हैं। उस दौरान हमें ऐसे दोस्त मिलते हैं जो किसी मतलब के लिए हमारे साथ नहीं होते हैं। वहीं हमारे सच्चे दोस्त होते हैं। एक बच्चा इस दोस्ती की अहमियत को बहुत ही अच्छे से जानता है जिसका वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बच्चा बैठा हुआ है। एक महिला जो शायद उसकी मां होगी वो उसे कहते सुनाई देती है, 'तुमको यह सोचना है कि मैं क्लास में सबसे आगे रहूं, टॉप करूं।' इसके बाद वो बच्चा कहता है, 'नहीं मुझे अपने दोस्त के साथ पीछे रह जाना है।' बच्चे की बात सुनकर वो महिला कहती है कि पीछे बोका यानी बेवकूफ लोग रहते हैं। इसके बाद बच्चा कहता है कि उसे बोका ही बनना है। बच्चे काफी मासूम है और उसे अभी सिर्फ यही पता है कि दोस्त का साथ नहीं छोड़ना है। इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म @shilpasahu432 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बच्चे को टॉपर बनने की परवाह नहीं, वो दोस्तों के साथ बैठना चाहता है, चाहे फेल ही क्यों न हो जाए, मासूमियत।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई सारे लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मासूमियत फूल लोडेड। दूसरे यूजर ने लिखा- दोस्ती जरूरी है बहुत। तीसरे यूजर ने लिखा- बच्चे फरिश्तों का ही रूप होते हैं, न दिल में छल न फरेब सिर्फ सच्चाई और सुकून।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
अरे दादी जी तो सोशल मीडिया पर छा गई, स्कूटी चलाते हुए Video हुआ वायरल
हे भगवान ये क्या देख लिया मैंने, वायरल Video देख आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे