1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की ने रोते हुए बनाई ऐसी रील कि लड़के हंसते हुए करने लगे रिप्लाई, देखें Video

लड़की ने रोते हुए बनाई ऐसी रील कि लड़के हंसते हुए करने लगे रिप्लाई, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 16, 2025 11:43 am IST,  Updated : May 16, 2025 11:44 am IST

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कोई भी हंसी नहीं रोक पाएगा। इतना ही नहीं, लोगों का रिएक्शन तो और भी हंसने पर मजबूर करेगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर मौजूद लोगों में से आधी जनता रील बनाने के लिए वहां पर मौजूद है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी देखते होंगे कि सोशल मीडिया पर कैसे-कैसे रील देखने को मिलते रहते हैं। कभी-कभी तो कुछ ऐसे रील्स नजर आते हैं जिन्हें देखकर लोग खुश हो जाते हैं तो कभी-कभी वायरल हो रहे रील्स को देखने के बाद लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाते हैं और फिर मजे लेने के लिए कमेंट सेक्शन में उतर जाते हैं। अभी कुछ ऐसा ही नजर आया। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की रो रही है। उसके आंखों से आंसू निकल रहे हैं और वो ऐसी बात बोल देती है जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की होगी। वो बोलती है, 'क्या कर रहे हो अभी, कब से कॉल कर रहे हैं, एक तो उठा नहीं रहे हो। दिमाग खराब कर रहे हो।' वीडियो में वो इतना ही बोलती है, मगर किसे बोला कुछ नहीं पता। लोगों ने वीडियो को देखा और फिर वो वायरल हो गया। लोग भी खूब मजे ले रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर vinay_kumar8130 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 33 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बाथरूम में था यरा। दूसरे यूजर ने लिखा- सॉरी मोबाइल हैंग हो गया था। तीसरे यूजर ने लिखा- खाना बना रहा हूं अभी बाबू। चौथे यूजर ने लिखा- अरे उसका रिचार्ज खत्म हो गया है। पांचवें यूजर ने लिखा- रुको भाई मैं बोलता हूं भाई को, अभी करेगा कॉल, रो मत। एक अन्य यूजर ने लिखा- कौन रुला रहा है बेचारी को, उठा ले बे।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दोस्ती निभाना इस बच्चे को बखूबी आता है, बातें सुनकर आप भी मासूमियत की करेंगे तारीफ

अरे दादी जी तो सोशल मीडिया पर छा गई, स्कूटी चलाते हुए Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।