1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसा कॉन्फिडेंस आ जाए तो फिर क्या ही बात थी! शादी पर दूल्हा-दुल्हन ने किया ऐसा डांस कि देखते रह गए सारे मेहमान

ऐसा कॉन्फिडेंस आ जाए तो फिर क्या ही बात थी! शादी पर दूल्हा-दुल्हन ने किया ऐसा डांस कि देखते रह गए सारे मेहमान

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 11, 2025 08:51 pm IST,  Updated : May 11, 2025 08:51 pm IST

शादी ब्याह में आपने अक्सर दूल्हा-दुल्हन के ग्रैंड एंट्री वाले वीडियो जरूर देखे होंगे। जिसमें दोनों डांस करते हुए नजर आते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों फिर से वायरल हो रहा है। जिसमें दूल्हा-दुल्हन ने ऐसा जबरदस्त डांस किया कि वहां मौजूद मेहमान देखते रह गए।

डांस करते दूल्हा-दुल्हन- India TV Hindi
डांस करते दूल्हा-दुल्हन Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत में शादियां बिना नाच-गाने के तो होती ही नहीं। इस खुशियों के मेले में जब तक DJ पर डांस ना हो तब तक किसी का भी मन नहीं मानता। अगर ऐसे में दूल्हा-दुल्हन DJ बीट पर अपनी परफॉर्मेंस दे दें तो मेहमानों का भी मन नाचने के लिए मचलने लगता है। कुछ ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि स्टेज पर खड़े दूल्हा-दुल्हन वरमाला के बाद झूमकर डांस कर रहे हैं। 

दूल्हा-दुल्हन का डांस हुआ वायरल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन ने अपनी शादी पर इतना जोशीला डांस किया कि मेहमान बस देखते रह गए। दूल्हा और दुल्हन को भोजपुरी गाने पर शानदार तरीके से ठुमके लगाते हुए देखा जा सकता है। दूल्हा-दुल्हन स्टेज की केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त है कि हर स्टेप में उनका तालमेल साफ दिखाई दे रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे दोनों के 36 के 36 गुण मिल गए हों और दोनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हों। 

लोगों ने कमेंट कर उड़ाया मजाक

जहां दुल्हन ने लाल जोड़े में अपनी अदाओं से सबका दिल जीता तो वहीं दूल्हा भी पीछे नहीं रहा और अपने मस्तमौला अंदाज में नाचकर अपनी दुल्हन को इम्प्रेस कर दिया। लेकिन वो कहते हैं ना कि कोई कुछ भी करे, 4 लोग बोलने वाले हमेशा आपको खड़े मिल जाएंगे। कुछ ऐसा ही हुआ इस वीडियो के साथ भी। दूल्हा-दुल्हन का डांस देख लोग उनका मजाक उड़ाने लगे और कमेंट कर उन्हें ट्रोल करने लगे। कई लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा- मौत आ जाए लेकिन ऐसा कॉन्फिडेंस ना आए। वहीं, कुछ अन्य लोगों ने कहा- भाई डांस नहीं आती होगी लेकिन शर्म तो आती होगी। एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि ये शादी है या फिर ऑर्केस्ट्रा। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान से लड़ने के लिए उबाल मार रहा गुरु जी का खून, सरकार को चिट्ठी लिख मांगी बॉर्डर पर जाने की इजाजत

रात को बतियाने के लिए बाबू ने दिया था फोन, इस्तेमाल के बाद लड़की छिपाती थी ऐसी जगह कि पता लगाना हो जाए मुश्किल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।