इंसानियत और साहस की मिसाल पेश करता एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स दलदल में फंसे एक बाज को बचाने की कोशिश में अपनी जान जोखिम में डाल देता है और मौत से लड़ते हुए उस बाज की जान बचाता है। बाज की जान बचाने की उस शख्स की इस कोशिश ने न सिर्फ लोगों का दिल जीता बल्कि लोगों के बीच चर्चा का विषय भी बन गया।
दलदल में फंसे बाज को शख्स ने बचाया
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स पानी और कीचड़ से भरे दलदल में घसीटते हुए दिख रहा है। उसके हाथ में उस बाज की जिंदगी है, जो उस दलदल में फंस चुका है। शख्स उस बाज को बचाने के लिए उस दलदल भरे कीचड़ में रेंग रहा है। आप देख सकते हैं कि शख्स पूरी तरह से कीचड़ में सना हुआ है और बाज को बचाने की कोशिश कर रहा है। बाज दलदल में बुरी तरह फंसा हुआ है और अपने पंख फड़फड़ा रहा है, लेकिन वह कैसे भी कर के कीचड़ से बाहर नहीं निकल पा रहा। शख्स का पूरा शरीर पूरी तरह कीचड़ से ढक गया लेकिन उसने हार नहीं मानी और बाज को बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। देखते ही देखते शख्स उस बाज की जान बचाकर दलदल से बाहर निकल गया और उसे नहला-धुलाकर उसे साफ किया। फिर बाज को खाना खिलाया।
शख्स ने पेश की इंसानियत और करुणा की मिसाल
इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक करीब 5 लाख लोगों ने देखा और 10 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां कई लोग इस वीडियो को देखने के बाद भावुक हो गए तो कई लोग युवक की साहस और सूझबूझ की तारीफ करते नहीं थके। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इंसानियत जिंदा है। दूसरे ने लिखा- ये शख्स सुपरमैन है, आखिर कीचड़ में फंसे बाज को बचाकर निकाल ही लिया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें: