1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाइक पर 3 यार कर रहे थे मस्ती, अचानक बेकाबू होकर नाले में गिरी, 2 ने लगाया गोता मगर 1 निकला टॉम क्रूज का ताऊ

बाइक पर 3 यार कर रहे थे मस्ती, अचानक बेकाबू होकर नाले में गिरी, 2 ने लगाया गोता मगर 1 निकला टॉम क्रूज का ताऊ

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 01, 2025 01:02 pm IST,  Updated : Jun 01, 2025 01:02 pm IST

सड़क पर लापरवाही की कीमत कभी-कभी बहुत भारी पड़ सकती है। हमें हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। आखिरकार, सड़क पर हमारी थोड़ी सी सावधानी हमारी और किसी और की भी जिंदगी बचा सकती है।

नाले में बाइक समेत कूदे लड़के- India TV Hindi
नाले में बाइक समेत कूदे लड़के Image Source : SOCIAL MEDIA

सड़क हादसे के वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। जहां कुछ बेहद विभत्स होते हैं तो वहीं, कुछ ऐसे होते हैं, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। जिसमें एक सड़क हादसे ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस वीडियो में हादसे के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि लोग हैरान होने के साथ-साथ हंसी के ठहाके लगाते भी दिखे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मोटरसाइकिल पर 3 दोस्त सवार होकर कहीं जा रहे थे। तभी बाइक चलाने वाले की लापरवाही की वजह से बाइक बेकाबू हो गई और वह सीधे एक नाले में जा गिरी। लेकिन इस हादसे में जो सबसे अनोखा हुआ वह ये कि उन तीन दोस्तों में से एक टॉम क्रूज का ताऊ निकला और वह नाले में गिरने से खुद को बचा लिया। मगर बाकी के 2 दोस्त बाइक के साथ ही नाले में गोता लगा लिए।

नाले में जा गिरी बाइक

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक मोटरसाइकिल पर सवार 3 लोग कहीं जाते दिख रहे हैं। तभी एक तीखे मोड़ पर एक वैन अचानक से टर्न ले लेती है। बाइक सवार वैन से टकराने से बचने के लिए सड़क किनारे बने नाले में बाइक समेत जा गिरे। यह घटना वियतनाम की बताई जा रही है। जहां एक संकीर्ण पुल के नीचे से गुजर रहे नाले में बाइक पर सवार 2 लोग बाइक समेत नाले में कूद गए जबकि उनमें से एक अपने खतरनाक स्ंटट के बदौलत बच जाता है और वह पुल पर लगे एक लोहे के पाइप से लटक कर खुद को नाले में गिरने से बचा लेता है। यह घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, और देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें स्टंट दिखाने वाले लड़के को लोग टॉम क्रूज का बॉडी डबल बता रहे हैं। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @TheFigen_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 28 लाख लोगों ने देखा और 47 हजार लोगों ने लाइक किया है। कई यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए अपनी राय दी और सड़क पर सावधानी बरतने की सलाह भी दी। वहीं, कुछ ने कहा कि लोगों को सड़क पर अपनी सुरक्षा को पहले प्राथमिकता देनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

मेंढकों से बना ये डिश महिला ने पहले पकाया और फिर बड़े ही चाव से खाया, Video देख सन्न हो जाएगा आपका दिमाग

चैन की नींद सो रहा था शख्स, आंख खुलते ही घर के बाहर टहलते नजर आए शेर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।