1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इन लड़कों का ट्रस्ट लेवल देख रहे हैं आप, खतरों का खेल दिखाने के लिए हाथी के पैरों तले लेट गए

इन लड़कों का ट्रस्ट लेवल देख रहे हैं आप, खतरों का खेल दिखाने के लिए हाथी के पैरों तले लेट गए

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 10, 2025 12:49 pm IST,  Updated : Jun 10, 2025 12:49 pm IST

हाथी को अपनी बुद्धिमानी, संवेदनशीलता और वफादारी के लिए जाना जाता है। इंसान और हाथी के बीच काफी दोस्ताना रिश्ता होता है। ऐसे ही रिश्ते की मिसाल पेश करता एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

हाथी के रास्ते में लेटे लड़के- India TV Hindi
हाथी के रास्ते में लेटे लड़के Image Source : SOCIAL MEDIA/ INSTAGRAM/ STUDENTGYAAN

आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता है जो लोगों को हैरान कर देता है। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां दो लड़के अपनी जान को खतरे में डालकर खतरनाक कदम उठाते देखे गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़के हाथी के पैरों के नीचे लेटकर यह साबित करने की कोशिश कर रहे हैं कि हाथी इतना समझदार है कि वह उन्हें नहीं कुचलेगा और उन्हें पार कर निकल जाएगा। वीडियो में हुआ भी कुछ ऐसा ही। हाथी उन दोनों लड़कों को पार कर निकल गया और उन्हें कुछ नहीं हुआ। लेकिन लड़कों की ऐसी मूर्खता लोगों को समझ नहीं आई कि आखिर ऐसा करना ही क्यों? अगर गलती से हाथी ने उन पर अपना एक पैर भी रख दिया तो उनका वहीं पर सारा कचूमर निकल जाता।

हाथी के रास्ते में लेट गए लड़के

वायरल वीडियो को देख आप दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशालकाय हाथी खड़ा है। साथ में उसका महावत भी खड़ा है। एक शख्स अपने हाथ में फोन लेकर वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। इधर दो लड़के खतरों का खेल दिखाने के लिए हाथी के रास्ते में दरी बिछाकर लेट जाते हैं। आगे वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी चलते हुए आता है और पैर उठाकर उन दोनों लड़कों को बारी-बारी से पार कर जाता है। हाथी के आसपास लड़कों का यह जोखिम भरा स्टंट देख हर किसी के पसीने छूट गए। कई लोगों ने इसे साहसिक बताया तो कई लोगों ने उनकी मूर्खता पर उन्हें खरी-खोटी सुनाई। 

वीडियो पर आई लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया

लड़कों का यह स्टंट इतना खतरनाक है कि एक गलत कदम या हाथी की थोड़ी सी चूक भी लड़कों को सीधा स्वर्ग का मार्ग दिखा देती। वीडियो में दिख रहा है कि न तो लड़के डर रहे हैं और न ही हाथी कोई आक्रामक व्यवहार दिखा रहा है। यह नजारा काफी रोमांच से भरा हुआ है। वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोगों के कमेंट्स आने शुरू हो गए। वीडियो पर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ यूजर्स ने लड़कों के साहस और हाथी के साथ उनके विश्वास की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, "यह ट्रस्ट लेवल देखिए! इंसान और जानवर का ऐसा रिश्ता आजकल कम ही देखने को मिलता है।" दूसरे ने इसे "अद्भुत और प्रेरणादायक" बताया, जो इंसान और जानवरों के बीच विश्वास की ताकत को दर्शाता है। 

लड़कों की हरकतों पर लोगों ने जमकर सुनाया

हालांकि, कई यूजर्स ने इस स्टंट को खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना करार दिया। एक यूजर ने कमेंट किया, "यह साहस नहीं, मूर्खता है। एक गलत कदम और सब खत्म हो सकता था।" कुछ ने यह भी सवाल उठाया कि क्या इस तरह के स्टंट्स को सोशल मीडिया पर बढ़ावा देना सही है, क्योंकि यह दूसरों को भी ऐसे जोखिम भरे काम करने के लिए प्रेरित कर सकता है। एक यूजर ने लिखा, "हाथी शांत स्वभाव का है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इस तरह जोखिम भरे काम किए जाए।" इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @Studentgyaan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

संगीत की दुनिया में क्रांति ला रहे इन चचा लोगों का Video हुआ वायरल, देखने वाले नहीं रोक पाए अपनी हंसी

बैलबुद्धि मत समझ लेना इस बैल को, खुद से ही गाड़ी को खिंचकर काम पर पहुंचा बैल, Video देख दंग रह गए लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।