1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आगे-आगे सांड, पीछे-पीछे हाथी, सड़क पर खूब मचाया उत्पात, लोगों के बीच मची अफरा-तफरी

आगे-आगे सांड, पीछे-पीछे हाथी, सड़क पर खूब मचाया उत्पात, लोगों के बीच मची अफरा-तफरी

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : May 17, 2025 07:00 pm IST,  Updated : May 17, 2025 07:00 pm IST

सांड और हाथी का सड़क पर उत्पात मचाने वाला यह वायरल वीडियो देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। सड़क पर दोनों जानवरों ने जमकर उत्पात मचाया।

हाथी ने सड़क पर जमकर मचाया उत्पात- India TV Hindi
हाथी ने सड़क पर जमकर मचाया उत्पात Image Source : SOCIAL MEDIA

अक्सर आपने देखा होगा कि आवारा जानवरों को सड़क पर उत्पात मचाते हुए देखा होगा। सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल में जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह देख लोगों के रोंगटे ही खड़े हो गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांड को मारने के लिए एक हाथी उसे दौड़ा रहा है। सांड आगे-आगे भाग रहा है और हाथी उसके पीछे-पीछे।  

सांड के पीछे लगा हाथी

वीडियो में सांड और हाथी दोनों सड़क पर जमकर उत्पात मचाते नजर आ रहे हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। वीडियो में आप देख सकते हैं कि इन्हें सड़कों पर उत्पात मचाते देख लोग इधर-उधर भागने लगे। यह वीडियो सड़क पर लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गया। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में सांड डर के मारे बड़ी ही फुर्ती से भागता दिख रहा है। जबकि हाथी उसका पीछा करता नजर आ रहा है। 

वीडियो पर लोगों ने जताई चिंता

हालांकि यह वायरल वीडियो कब और कहां का है, इस बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 1 लाख लोगों ने देखा और 2000 लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर मजाक करते हुए लिखा- "ये तो बॉलीवुड का नया एक्शन सीन लग रहा है, सांड और हाथी की जोड़ी कमाल की है!" दूसरे ने चिंता जताते हुए कहा, "यह हंसी की बात नहीं, सड़क पर ऐसे जानवरों का होना खतरनाक है। प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।" तीसरे ने लिखा- "भारत में ये नजारा नया नहीं, बस ये कैमरे में कैद हो गया।" 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान से लड़ने के लिए उबाल मार रहा गुरु जी का खून, सरकार को चिट्ठी लिख मांगी बॉर्डर पर जाने की इजाजत

रात को बतियाने के लिए बाबू ने दिया था फोन, इस्तेमाल के बाद लड़की छिपाती थी ऐसी जगह कि पता लगाना हो जाए मुश्किल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।