1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. संगीत की दुनिया में क्रांति ला रहे इन चचा लोगों का Video हुआ वायरल, देखने वाले नहीं रोक पाए अपनी हंसी

संगीत की दुनिया में क्रांति ला रहे इन चचा लोगों का Video हुआ वायरल, देखने वाले नहीं रोक पाए अपनी हंसी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 07, 2025 04:56 pm IST,  Updated : Jun 07, 2025 04:56 pm IST

वायरल हो रहे वीडियो में शख्स बिना किसी संसाधन के अपने हुनर से सबको हैरानी में डालते हुए दिख रहा है। इस वीडियो को लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। कुछ यूजर्स ने इसे "आत्मनिर्भर भारत" से जोड़ा तो कुछ लोगों ने शख्स के इस जुगाड़ की खूब तारीफ की।

हारमोनियम की जगह शख्स ने मोबाइल से निकाल दी धुन- India TV Hindi
हारमोनियम की जगह शख्स ने मोबाइल से निकाल दी धुन Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत में अगर कोई समस्या है तो उसका सिर्फ एक ही समाधान है और वह है जुगाड़। इस जुगाड़ से भारतीय बड़े-बड़े काम बहुत ही आसानी से कर लेते हैं। यहां लोग इतने क्रिएटिव होते हैं कि वे हर मुश्किल का हल अपनी क्रिएटिविटी से निकाल लेते हैं। ऐसे ही एक अनोखे कारनामे का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां एक शख्स ने हारमोनियम न होने पर अपने मोबाइल फोन से धुन निकालकर पूरी महफिल जमा दी, इतना ही नहीं उस शख्स ने अपनी क्रिएटिविटी से पूरी महफिल को नाच-गाने और उत्साह से भर दिया। शख्स का वीडियो देख लोग इस जुगाड़ी अंदाज की तारीफ करते थक नहीं  रहे। 

हारमोनियम नहीं था तो शख्स ने मोबाइल से धुन निकालकर जमा दी महफिल

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक संगीत मंडली अपने टैलेंट से संगीत की दुनिया में एक नया मुकाम खड़ी करते नजर आ रही है। इस आयोजन में जो सबसे खास बात थी वह एक शख्स का अनोखा जुगाड़ था। जहां देखा जा सकता है कि शख्स के पास हारमोनियम उपलब्ध न होने पर उसने अपने मोबाइल फोन से गाने की धुन निकाली और उसी पर गाना शुरू कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स गाने की धुन मोबाइल से निकाल रहा है। साथ में खड़े उसके साथी इस गाने पर उसका साथ देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। वे भी पूरे जोश के साथ माहौल को सुरनुमा बनाने में लगे हुए हैं। 

बिना हारमोनियम के भी जमा दिया माहौल

जुगाड़ का मतलब है कम संसाधनों में बड़ा कमाल करना। इस वीडियो में दिखने वाला शख्स इसका जीता-जागता उदाहरण है। हारमोनियम न होने की कमी को उसने अपने मोबाइल फोन से पूरा किया। इस जुगाड़ ने न केवल समारोह को रोके बिना आगे बढ़ाया, बल्कि इसे और भी यादगार बना दिया। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वैसे ही इसने लाखों लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। जहां सोशल मीडिया यूजर्स ने उस शख्स की तारीफ में कमेंट्स की बौछार कर दी। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "यह है असली जुगाड़! बिना हारमोनियम के भी ऐसा माहौल बना दिया, कमाल है।" दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा, "अब तो मोबाइल ही हारमोनियम, तबला और गिटार सब कुछ है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

आविष्कार के मामले में दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा जुगाड़ी कौम, अब इस वायरल Video ने उड़ाए लोगों के होश

ई बिहार ह बाबू! लोगों ने सरकारी पुल पर ही टिका दी बारात, आर्केस्ट्रा बुला नचाई गई लड़की

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।